फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Now the video of children sweeping is viral, BEO will investigate

अब बच्चों के झाडू लगाने की वीडियो वायरल, जांच करेंगे बीईओ

Thu, 09 Sep 2021 11:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Now the video of children sweeping is viral, BEO will investigate
नरही। शिक्षा क्षेत्र सोहांव के प्राथमिक विद्यालय पिपरा कलां - एक पर प्रधानाध्यापक की ओर से बच्चों से विद्यालय परिसर में साफ-सफाई कराने का एक वीडियो वायरल होने से हड़कंप मचा है। वीडियो में प्रधानाध्यापक बच्चों से स्कूल के बाहर रास्ते की सफाई कराते दिखाई दे रहे हैं। मामले की जांच बीईओ को सौंपी गई है। अभी दो दिन पहले ही एक स्कूल में बालिकाओं से रोटी बनवाने का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें प्रधानाध्यापक को निलंबित किया जा चुका है।
विज्ञापन

इस संबंध में प्रधानाध्यापक मृत्युंजय कुमार सिंह से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि विगत तीन दिनों से गांव के प्रधान से सफाईकर्मी भेजने के लिए कहा गया था, लेकिन सफाईकर्मी के नहीं आने पर बच्चों द्वारा साफ सफाई की गई। वायरल वीडियो के संदर्भ में जब खंड शिक्षा अधिकारी बृजेश राय से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो के संबंध में जांच कर यथोचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बीएसए बलिया ने खंड शिक्षा अधिकारी सोहांव को जांच करने का आदेश दिया है। आदेश के बावजूद खंड शिक्षा अधिकारी जांच करने उक्त विद्यालय नहीं पहुंचे और प्राथमिक विद्यालय पिपरा कला - दो के प्रधानाध्यापक को जांच सौंप कर अपने कार्य की इति श्री कर ली। मौके पर पिपरा कला - दो के प्रधानाध्यापक ने जांच का कोरम पूरा कर रिपोर्ट खंड शिक्षा अधिकारी को सौंप दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed