फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Now the sword of action is hanging on the school principal

Ballia News: अब विद्यालय के प्रधानाचार्य पर लटकने लगी कार्रवाई की तलवार

Fri, 07 Feb 2025 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Now the sword of action is hanging on the school principal
बलिया/चिलकहर/पूर (बलिया)। वाराणसी के डीएवी कॉलेज में परीक्षक बनकर गए जिले के उकछी स्थित नागेश्वरी देवी श्रीकृष्ण कन्या इंटर काॅलेज के लिपिक अमरेंद्र तिवारी और उसके दो साथी पकड़ लिए गए हैं। अब विद्यालय के प्रधानाचार्य पर कार्रवाई की तलवार लटकने लगी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह से ही इंटर काॅलेज उकछी में ताला लटका रहा। छात्र ताला बंद देख लौट गए। उधर, विद्यालय के प्रधानाचार्य समेत कई जिम्मेदारों के फोन नंबर बंद मिले। कुछ जिम्मेदारों से बात हुई तो कोई न कोई बहाना बनाकर मामले पर बोलने कन्नी काटते दिखे।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों का कहना है कि बोर्ड प्रायोगिक परीक्षा के लिए नियुक्त परीक्षक को नियुक्ति पत्र देता है। इसे संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रमाणित करते हैं। ऐसे में किसी परीक्षक के नियुक्ति पत्र का दूसरे का हाथ लगना मामले को संदेहास्पद बनता है और इसमें प्रधानाचार्य की भूमिका भी संदेह के घेरे में आ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि बोर्ड का निर्देश प्राप्त होते ही मामले में संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य की भूमिका की जांच कराई जाएगी और दोषी पाए जाने पर प्राथमिक दर्ज करा कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि उकछी स्थित नागेश्वरी देवी श्रीकृष्ण कन्या इंटर काॅलेज के शिक्षक राजीव कुमार शर्मा को डीएवी इंटर कॉलेज में प्रैक्टिकल लेने आना था, वह नहीं गया और उसकी जगह गाजीपुर के मानपुर टिकरी निवासी अजीत यादव परीक्षक बनकर पहुंच गया। उसके साथ गाजीपुर के भौराहा निवासी ध्रुव यादव और बलिया के उकछी निवासी अमरेंद्र कुमार तिवारी भी रहे। पकड़े जाने के बाद पता चला कि मास्टरमाइंड अमरेंद्र तिवारी है, जो उकछी के कॉलेज में लिपिक है। स्थानीय लोगों के अनुसार, अमरेंद्र तिवारी ही काॅलेज की देखरेख करता है। इसमें उसका सहयोग गाजीपुर के अजीत और ध्रुव करते हैं। विद्यालय पर मौजूद और स्वयं को प्रबंध समिति के अध्यक्ष बताने वाले विजय बहादुर तिवारी ने बताया कि प्रायोगिक परीक्षा के लिए राजीव शर्मा की ड्यूटी लगी थी, लेकिन वह अस्वस्थ होने के कारण अस्पताल में एडमिट हैं। बताया कि बिना सूचना दिए विद्यालय के अमरेंद्र तिवारी, जो लिपिक का कार्य करते हैं, दो अन्य साथी ध्रुव और अजीत यादव के साथ बिना विद्यालय को बताए परीक्षक बनकर वाराणसी चले गए। इसकी जानकारी विद्यालय के प्रधानाचार्य और प्रबंधक किसी को नहीं है।
----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed