फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Now the special train will run between Ballia to Prayagraj

अब बलिया से प्रयागराज के मध्य चलेगी स्पेशन ट्रेन

Fri, 24 Jun 2022 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Now the special train will run between Ballia to Prayagraj
रेलवे ने बलिया-वाराणसी सिटी अनारक्षित विशेष गाड़ी का 27 जून से मार्ग विस्तार करने का फैसला लिया है। जिससे अब यह स्पेशल ट्रेन बलिया से प्रयागराज रामबाग तक चलेगी। पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी पंकज सिंह ने बताया कि गाड़ी संख्या 05169 अनारक्षित विशेष रेलगाड़ी 27 जून से बलिया से सुबह 05.55 बजे प्रस्थान कर पूर्व निर्धारित स्टेशनों पर रुकते हुए वाराणसी सिटी से सुबह 09.30 बजे पहुंचेगी। बताया कि पुन: यह ट्रेन वाराणसी से दिन में 09.55 बजे, बनारस से 10.10 बजे, भुल्लनपुर से 10.14 बजे, हरदत्तपुर से 10.21 बजे, राजा तालाब से 10.28 बजे, झूंसी से 12.22 बजे तथा दारागंज से 12.32 बजे छूटकर प्रयागराज रामबाग 12.55 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन

वहीं वापसी यात्रा में गाड़ी संख्या 05170 प्रयागराज रामबाग-बलिया अनारक्षित विशेष गाड़ी 27 जून को प्रयागराज रामबाग से दिन में 14.40 बजे प्रस्थान कर दारागंज से 14.48 बजे, झूंसी से 14.54 बजे, रामनाथपुर से 15.03 बजे, सैदाबाद से 15.12 बजे, हंडिया खास से 15.20 बजे, भीटी से 15.28 बजे, भुल्लनपुर से 17.03 बजे, बनारस से 17.20 बजे, वाराणसी से 17.40 बजे तथा वाराणसी सिटी 18.05 बजे छूटकर पूर्व निर्धारित स्टेशनों पर रूकते हुए रात में 9.40 बजे बलिया रेलवे स्टेशन पर पहुॅचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed