फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Now the social audit team will test the quality of Amrit Sarovars

Ballia News: अब सोशल ऑडिट टीम परखेगी अमृत सरोवरों की गुणवत्ता

Sun, 21 May 2023 10:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 May 2023 10:07 PM IST
विज्ञापन
Now the social audit team will test the quality of Amrit Sarovars
बलिया। जिले में अमृत सरोवरों के निर्माण का लक्ष्य पूरा नहीं हो सका है। हालांकि कार्य जारी है। अब अमृत सरोवरों के निर्माण कार्य 15 अगस्त तक पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है। अब तक कुल 1931 के सापेक्ष 189 अमृत सरोवर ही बन सकेे हैं।
विज्ञापन

उधर, शासन के निर्देश पर निर्मित अमृत सरोवरों की सोशल ऑडिट कराई जाएगी। सोशल ऑडिट में सरोवरों के निर्माण की गुणवत्ता परखी जाएगी। इसके लिए विभागीय तैयारी शुरू हो चुकी है। केंद्र सरकार के निर्देश पर प्रदेश सरकार की ओर से करीब एक वर्ष पहले जल संचयन को लेकर प्रत्येक गांव में दो-दो अमृत सरोवर बनवाने का निर्देश जारी किया गया। इसके तहत, जिले के 940 ग्राम पंचायतों में कुल 1880 अमृत सरोवर बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया।
विज्ञापन

इसी बीच शासन ने प्रत्येक क्षेत्र पंचायत की ओर से भी तीन-तीन अमृत सरोवरों के निर्माण कराने का लक्ष्य निर्धारित कर दिया। इस तरह जिले में कुल 1931 अमृत सरोवरों का लक्ष्य निर्धारित हो गया। सरकार का मानना है कि इससे जल संरक्षण के साथ प्राकृतिक सौंदर्य भी बढ़ेगा। पूरी तरह विकसित अमृत सरोवर जहां पिकनिक स्पॉट बन सकेंगे। वहीं, इससे संबंधित ग्राम सभा को राजस्व की प्राप्ति होगी ताकि पर्यटन को भी बढ़ावा मिल सके। योजना के तहत एक एकड़ से अधिक क्षेत्रफल वाले तालाबों का ही चयन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमृत सरोवरों के निर्माण के लिए ग्राम निधि व मनरेगा से खर्च करने का प्रावधान किया गया है। लेकिन अभी यह योजना रफ्तार नहीं पकड़ सका है। इसको देखते हुए एक बार फिर समय सीमा निर्धारित की गई है। अब 15 अगस्त 2023 तक सभी अमृत सरोवरों के निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार अब कुल 189 अमृत सरोवर बन चुके हैं और शेष अमृत सरोवरों पर कार्य चल रहा है।
अब केंद्र सरकार ने निर्मित सरोवरों के गुणवत्ता की अंतिम जांच ब्लॉक और राज्य स्तर के साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर कराने का निर्णय लिया है। सभी राज्यों को ग्राम्य विकास मंत्रालय की ओर से निर्देश जारी कर दिए गए हैं। सरोवरों का सोशल ऑडिट 10 जून तक कराने की समय सीमा तय की गई है। इसको लेकर जिले में कार्रवाई शुरु हो चुकी है।

अमृत सरोवरों की पड़ताल को तैनात होगी सोशल ऑडिट टीम
जिले में अमृत सरोवरों के गुणवत्ता की पड़ताल के लिए गैर ब्लॉक के अधिकारी तैनात किए जाएंगे। सभी अमृत सरोवरों के लिए सोशल ऑडिट टीम तैनात की जाएगी। निरीक्षण स्थलों का सैंपल परीक्षण राज्य व केंद्र की टीमों द्वारा किया जाएगा। इसे लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।


मनरेगा के तहत होने वाले सभी कार्यों की समय-समय पर सोशल ऑडिट की जाती है और रिपोर्ट शासन को भेजी जाती है। अमृत सरोवरों की सोशल ऑडिट के लिए टीम गठित की जाएगी। अधिकारियों की देखरेख में कार्य होगा। - राजित राम मिश्र, डीडीओ, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed