फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Now the day and time has been set to open shops in Ballia as well as rural areas in Ballia, read this news

बलिया में अब नगरीय के साथ ग्रामीण क्षेत्र में भी दुकान खोलने का दिन व समय हुआ निर्धारित, पढ़ लें ये खबर

Thu, 07 May 2020 06:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2020 06:06 PM IST
विज्ञापन
Now the day and time has been set to open shops in Ballia as well as rural areas in Ballia, read this news
बलिया जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने लॉकडाउन-3 में दुकानों के संचालन के लिए तय समय सारणी में आंशिक संशोधन करते हुए नगरीय क्षेत्र में दुकानें खोलने की व्यवस्था को ग्रामीण क्षेत्र के लिए भी लागू कर दिया है।
विज्ञापन

समय सारणी के अनुसार किराना, सब्जी, फल, कृषि उपकरण व मैकेनिकल, कृषि, खाद्य पशुपालन से संबंधित दुकान सोमवार से शनिवार तक सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक खुलेंगी। जबकि, बिल्डिंग मैटेरियल, ऑयरन, हार्डवेयर स्टोर, प्लाईवुड, शटरिंग, बांस-बल्ली, इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक, मोबाइल, कंप्यूटर, चश्मा, घड़ी, ऑटोमोबाइल, साइकिल, टायर ट्यूब और इनसे संबंधित सभी रिपेयरिंग की दुकान और जनरल स्टोर बुधवार, शुक्रवार और रविवार को सुबह 10:30 से दोपहर बाद 3:30 बजे तक खुलेंगे।
विज्ञापन

सर्राफा, फर्नीचर, कपड़ा, रेडीमेड (साड़ी, शूटिंग-शर्टिगिं), कास्मेटिक, चूड़ी और जूता-चप्पल, रस्सी, कागज के गिलास, झोला डिस्पोजल, कॉपी किताब व स्टेशनरी, खेलकूद का सामान और फोटो स्टेट की दुकानें मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक खुलेंगी। दवा दुकान, डेयरी और गैस सिलेंडर से संबंधित व्यवस्था प्रतिदिन सुबह 9 से शाम 6 बजे तक संचालित होंगे। डीएम ने कहा कि अभी समोसा, मिठाई, चाट-पपड़ी, कोल्ड ड्रिंक, पान, गुटखा, पान मसाला, बीड़ी और खानपान से संबंधित दुकानें नहीं खोली जाएंगी। अगर किसी ने इसका अनुपालन नहीं किया तो उस पर संबंधित थाने के माध्यम से कड़ी कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed