{"_id":"5ed7bd108ebc3e909d5b85e2","slug":"now-the-corona-sample-will-be-examined-with-a-machine-in-the-district-ballia-news-vns5281589193","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब जिले में ही टूनट मशीन से होगी कोरोना सैंपल की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब जिले में ही टूनट मशीन से होगी कोरोना सैंपल की जांच
विज्ञापन
बलिया । कोरोना संक्रमण के मरीज दिन प्रतिदिन बढ़ रहे है। इसको लेकर लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। लेकिन अब कोरोना संक्रमण की जांच आसान हो जाएगी। सरकार ने हर जिले में ट्रूनट मशीन भेजा है। इससे एक घंटा के अंदर दो संदिग्धों की जांच हो जाएगी। जिला अस्पताल में बुधवार को एक्सपर्ट चिकित्सकों ने इसे चलाने की ट्रेनिंग भी ली। जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में स्थापित एल-2 अस्पताल के नोडल चिकित्सक डा. मिथिलेश सिंह ने बताया कि दो-चार दिनों में ट्रेनिग खत्म होने के बाद जनपद के कोरोना संदिग्धों की जांच भी यहीं पर एक घंटा के अंदर हो जाएगी।
जनपद के कोरोना संक्रमितों का सैंपल जांच के लिए वाराणसी स्थित लैब में जाता है। जहां से रिपोर्ट आने में तीन से चार दिन लग जाता है। इस बीच संक्रमित मरीज कई लोगो के सम्पर्क में आ जाता है। लेकिन अब इससे प्रशासन को राहत मिलेगी। कोरोना महामारी में कोरोना पॉजिटिव या निगेटिव स्पष्ट नहीं के होने के कारण बहुत से मरीजों के गंभीर रोगों का उपचार नहीं हो पा रहा था। जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ मिथिलेश सिंह ने बताया कि टूनट मशीन से जांच में यदि रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो मरीज की आरटी-पीसीआर जांच की जाती है। वहीं ट्रूनट मशीन पर संदिग्ध व्यक्ति की रिपोर्ट निगेटिव पाए जाने पर आरटी-पीसीआर करने की कोई जरुरत नहीं पड़ेगी। अब इस मशीन से एक घंटे में ही सबकुछ स्पष्ट हो जाएगा।