फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Now Ratsar Kala will be Nagar Panchayat

अब रसतर कला होगी नगर पंचायत

Sun, 05 Jan 2020 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Now Ratsar Kala will be Nagar Panchayat
रतसर। विकास खंड गड़वार की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत रतसर कलां अब नगर पंचायत होगी। जिलाधिकारी कार्यालय से इस संबंध में प्रस्तावित अधिसूचना संबंधी विज्ञप्ति के प्रकाशित होते ही कसबा के लोग खुशी से झूम उठे।
विज्ञापन

विकास खंड गड़वार के रतसर कलां को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने के लिए बीते दो दशक से शासन से मांग की जाती रही। डेढ़ दशक पूर्व जब इस ग्राम सभा के नगर पंचायत बनने की संभावना प्रबल हुई तो गंवई राजनीति के चलते इस ग्राम सभा को ही दो भाग करा दिया गया और रतसड़ खुर्द के नाम से नए ग्रामसभा का अस्तित्व सामने आया। प्रदेश में योगी सरकार के आते ही एक बार फिर रतसर कलां को नगर पंचायत बनाने की कोशिशें तेज हुई। इसके लिए भाजपा जिला उपाध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता की बड़ी भूमिका रही है। जिसमें प्रदेश सरकार में मंत्री उपेंद्र तिवारी का भरपूर समर्थन मिला है। शासन द्वारा रतसड़ कलां को नगर पंचायत बनाने के लिए इसके प्रादेशिक क्षेत्र में रतसर खुर्द, छतवां, जिगनहरा, सुहवां, सरभारी खूर्द, टड़वा और किरत पट्टी गांव को मिलाते हुए रतसर कलां नगर पंचायत बनाने का प्रस्ताव है। कसबा में दिनभर इसी को लेकर चर्चा होती रही। विभिन्न राजनीतिक पार्टियों से जुड़े लोग भी आज सड़क पर दिखे। एक दूसरे को बधाई दी और मिठाई भी खिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed