फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Now post offices will also have Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana and e-shram card registration

अब डाकघरों में भी होगा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और ई-श्रम कार्ड पंजीकरण

Tue, 28 Dec 2021 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Now post offices will also have Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana and e-shram card registration
बलिया। डाकघरों में जनसामान्य की सुविधा के लिए तमाम नई सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। इसी क्रम में अब डाकघरों में स्थापित कॉमन सर्विस सेंटर में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ भी उठा सकते हैं। वाराणसी परिक्षेत्र के 1699 डाकघरों में उक्त सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। यह जानकारी वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि डाकघरों के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन हेतु किसान की खतौनी, आईडी कार्ड (आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस) व बैंक पासबुक साथ लाना होगा। खरीफ के लिए लागत की दो फीसदी व रबी फसलों के लिए लागत का डेढ़ फीसदी प्रीमियम अदा करना होगा। पोस्टमास्टर जनरल ने बताया कि इसके अलावा डाकघरों में स्थापित कॉमन सर्विस सेंटर से असंगठित क्षेत्र से जुड़े लोग ई-श्रम कार्ड भी प्राप्त कर सकते हैं, जो कि पूर्णतया निशुल्क है। इसके लिए 16 से 59 साल तक की उम्र होनी चाहिये। पंजीकरण के लिए बैंक पासबुक व आधार कार्ड साथ लाना होगा। वाराणसी परिक्षेत्र के अंतर्गत वाराणसी, चंदौली, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर और बलिया जनपद के अधीन सभी डाकघरों में 29 दिसंबर को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और ई-श्रम के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा, ताकि इसका फायदा अधिकाधिक लोगों तक पहुंच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed