{"_id":"629f95b3e21e3377510bc42d","slug":"now-money-transfer-facility-will-be-available-at-ration-shops-ballia-news-vns6577329140","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब राशन की दुकानों पर मिलेगी मनी ट्रांसफर की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब राशन की दुकानों पर मिलेगी मनी ट्रांसफर की सुविधा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। राशन डीलर की दुकान पर लगी ई पॉश मशीन अब मात्र राशन वितरण के काम ही नहीं आएगी। जल्द ही इन मशीनों को सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) से जोड़ा जाएगा। इसके बाद लोग डीलर के यहां से मनी ट्रांसफर, नए राशन कार्ड के आवेदन, आधार कार्ड सीडिंग के लिए आवेदन सहित अन्य सुविधाओं का लाभ लोगों को मिल सकेगा।
जिला में 1415 राशन डीलर हैं। इनमें 111 शहरी और 1304 ग्रामीण क्षेत्र में स्थित है। इन कोटेदारों की आय बढ़ाने के लिए कॉमन सर्विस सेंटर व जन सेवा केंद्रों की सेवाओं को देने के लिए सक्षम बनाया जाएगा। इसके बाद डीलर की दुकान से राशन विभाग, राजस्व विभाग, बैंक संबंधी सुविधाएं मिल सकेंगी। शासन ने इसे 100 दिन की कार्य योजना में शामिल कर लिया है और इसको समय से पूरा कराने के लिए प्रयास भी शुरू कर दिए गए हैं। राशन वितरण के लिए प्रयोग में आने वाली ई पॉश मशीन के माध्यम से ही सभी सुविधाएं मिलेंगी। इसके लिए सीएससी द्वारा राशन डीलर को एक सॉफ्टवेयर निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा।
राशन डीलर की दुकान से सीएससी की सुविधा देने के लिए इच्छुक डीलर व तकनीकी ज्ञान रखने वाले डीलरों की शीघ्र ही सूची तैयार की जाएगी। इसके बाद इनको प्रशिक्षण देकर सुविधाओं से जोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
कृष्ण गोपाल पांडेय, जिला पूर्ति अधिकारी