फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Now millers will deposit money in lieu of CMR

अब सीएमआर के बदले पैसा जमा करेंगे मिलर

Thu, 30 Sep 2021 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
Now millers will deposit money in lieu of CMR
बलिया। केंद्र और राज्य सरकार के दो विभागों की रार में 287868 क्विंटल चावल सरकार के सेंट्रल पूल में जमा नहीं हो पाया। हालांकि इसमें सात हजार क्विंटल चावल की फीडिंग गलत होने की बात कही जा रही है। इतना ही नहीं, जिलाधिकारी की कवायद के बावजूद ऊहापोह की स्थिति बनी रही। वहीं, अधिकारियों का कहना है कि मामले का निस्तारण कर दिया गया है। मिलरों ने बकाया चावल के बदले सरकार की ओर से निर्धारित चावल का पैसा जमा करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

जिले में हर साल क्रय केंद्रों पर किसानों से धान खरीद की जाती है। क्रय केंद्रों पर खरीदे गए धान की कुटाई के लिए राइस मिलों केे संबद्ध किया जाता है। राइस मिलरों को उठान किए गए धान के सापेक्ष 67 फीसदी चावल एफसीआई के गोदाम सेंट्रल पूल में जमा करना होता है। इसके बाद, मिलरों को सरकार की ओर से कुटाई का भुगतान किया जाता है। वर्ष 2020-21 में जिले के 75 क्रय केंद्रों पर 1.20 लाख एमटी धान की खरीद हुई। इसके बाद धान को निर्धारित मिलरों को कुटाई के लिए भेजा गया। सीएमआर (कस्टम मिल्ड राइस) का पूरा चावल एफसीआई के सेंट्रल पूल में जमा नहीं हो सका। मिलरों का आरोप है कि एफसीआई तरह-तरह का बहाना बनाकर चावल को रिजेक्ट कर रही है। चावल उनके गोदामों में है। जिला विपणन अधिकारी ने बताया कि एफसीआई ने बकाया चावल का पैसा जमा करने की व्यवस्था दी है और मिलरों ने जमा करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

सीएमआर का चावल जमा नहीं होने के मामले का सत्यापन किया गया और सभी चावल मिलरों के गोदाम में मिले। करीब सात सौ एमटी की फीडिंग गलत थी, जिसे सुधारने का काम चल रहा है। अब मामले का निस्तारण करा दिया गया है। बकाया सीएमआर के बदले मिलर पैसा जमा करेंगे। अब सात आठ मिलरों ने पैसा जमा भी कर दिया है। - अविनाश चंद्र सागरवाल, जिला विपणन अधिकारी, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed