फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Now Government Inter College teachers will also give online attendance

Ballia News: अब राजकीय इंटर कॉलेज के शिक्षक भी देंगे ऑनलाइन हाजिरी

Tue, 16 Jul 2024 04:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2024 04:57 AM IST
विज्ञापन
Now Government Inter College teachers will also give online attendance
जिले के बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों में ऑनलाइन हाजिरी का विरोध लगातार जारी है। तमाम प्रयाासों के बीच 13 जुलाई को भी एक फीसदी हाजिरी भी ऑनलाइन नहीं लग सकी है। जिले के 11178 में से सिर्फ 15 शिक्षकों ने ऑनलाइन हाजिरी लगाई थी। इस बीच शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सभी राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में भी शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए बायोमेट्रिक हाजिरी अनिवार्य कर दिया है। जिले में करीब 34 राजकीय विद्यालयों में लगभग 150 शिक्षकों की तैनाती है।
विज्ञापन

शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) डॉ. महेन्द्र देव द्वारा 12 जुलाई को जिला विद्यालय निरीक्षकों को जारी आदेश में कहा कि राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों/ शिक्षणेतर कर्मचारियों की बायोमेट्रिक मशीन के जरिए उपस्थिति अनिवार्य किए जाने के संबंध में तत्काल आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए संलग्न प्रारूप पर सूचना (सॉफ्ट और हार्ड कॉपी में) ई-मेल के जरिए कार्यालय को उपलब्ध कराएं। आदेश में आगे लिखा है कि संस्था प्रधान द्वारा अनिवार्य रूप से शिक्षकों/ शिक्षणेतर कर्मचारियों के हर महीने के वेतन बिल के साथ बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रस्तुत की जाए और उसी के आधार पर वेतन बिल पारित करने की कार्यवाही की जाए। इस बाबत जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि शिक्षा निदेशक का पत्र प्राप्त हुआ है। इस संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए है।
विज्ञापन

अधिकारियों से सहमत नहीं हो रहे शिक्षक
बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को शिक्षकों को ऑनलाइन एप के प्रयोग के लिए तैयार करने को लगाया था। लेकिन उन्हें अपेक्षित सफलता नहीं मिल सकी। पहले दिन आठ जुलाई को जिले में 0.78 फीसदी शिक्षकों ने ऑनलाइन हाजिरी दर्ज की थी। जबकि 13 जुलाई को महज 15 शिक्षकों ने ही ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed