फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Now even after seeing the photo, you will be able to identify which booth belongs to the voter list

अब फोटो देखकर भी पहचान जाएंगे किस बूथ की है मतदाता सूची

Tue, 14 Sep 2021 10:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 10:11 PM IST
विज्ञापन
Now even after seeing the photo, you will be able to identify which booth belongs to the voter list
बलिया। जिले में विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां होने लगी हैं। बूथों के सत्यापन और मतदाता सूची दुरुस्त करने का काम शुरू हो चुका है। इस बार मतदाता सूची में संबंधित बूथ की भी फोटो रहेगी। इससे मतदाता सूची किस बूथ की है, इसकी पहचान कोई भी आसानी से कर सकेगा। इसे लेकर सभी सुपरवाइजर को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि जिस बूथ की मतदाता सूची होगी उस बूथ के भवन की फोटो प्रिंट की जानी है। इसकी जिम्मेदारी सभी सुपरवाइजर को दी गई है। यह भी निर्देश दिया गया है कि अधिकांश बूथ किसी न किसी विद्यालय पर ही होते हैं। लिहाजा सुपरवाइजर को बताया गया है कि वह अपने क्षेत्र के बूथों का फोटो इस तरह से लें कि एक ही फोटो में संबंधित विद्यालय का नाम भी आए। सुपरवाइजरों को यह भी जिम्मेदारी दी गई है कि इस कार्य को 15 सितंबर तक पूरा करके मतदाता पंजीकरण केंद्र के कंप्यूटर में सुरक्षित भी करवाएं ताकि मतदाता सूची पर यह फोटो प्रिंट हो सके। गांवों में बहुतेरे ऐसे मतदाता भी हैं, जो कम पढ़े लिखे होते हैं। एक गांव में कई बूथ होते हैं। लिहाजा उनको अपना नाम पता करने के लिए मतदाता सूची को खोजने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अब बूथ की फोटो मतदाता सूची पर रहने से ऐसे लोगों को मतदाता सूची में नाम खोजना आसान हो जाएगा।
विज्ञापन

मतदाता सूची पर संबंधित बूथ की फोटो प्रिंट करने का निर्देश आयोग से मिला है। इसके लिए सभी सुपरवाइजर को अपने क्षेत्र के बूथों का फोटो उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। - गुलाब चंद्रा, अपर उप जिलाधिकारी न्यायिक और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed