फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Now complete farming material will be available at one stop shop

बलिया: अब वन स्टॉप शॉप पर मिलेगा खेती का पूरा सामान

Sun, 12 Feb 2023 10:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Feb 2023 10:32 PM IST
विज्ञापन
Now complete farming material will be available at one stop shop
बलिया। किसानों को एक ही जगह पर खेती से जुड़ी सलाह और कृषि उत्पाद मुहैया कराने के लिए जिले के सभी तहसील और ब्लॉक में कृषि केंद्र (एग्री जंक्शन) खोले जाएंगे। इन केंद्रों में वन स्टॉप शॉप के रूप में किसानों को सभी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।
विज्ञापन

कृषि विषय से स्नातक व परास्नातक करने के बाद बेरोजगार बैठे लोगों को रोजगार देने के साथ किसानों को खेती- किसानी में सुविधा देने के लिए कृषि विभाग ने एग्री जंक्शन (वन स्टॉप शॉप) संचालित करने की योजना बनाई है। जिले में कृषि विभाग ने इसके लिए 22 फरवरी तक आवेदन मांगे हैं। आवेदन के बाद चयन कर लाभार्थियों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। योजना के तहत के प्रत्येक तहसील व ब्लॉक में एक-एक दुकान खोली जाएगी।
विज्ञापन

इन केंद्रों पर मृदा परीक्षण सुविधा, उर्वरक उपयोग की संस्तुतियां, उच्च गुणवत्ता के बीज, उर्वरक, जैव उर्वरक, माइक्रोन्यूट्रिएंस वर्मी कंपोस्ट, कीटनाशक तथा जैव कीटनाशकों एवं लघु कृषि यंत्रों को किराए पर देने की व्यवस्था रहेगी। कृषि सामग्री के साथ-साथ किसानों को खेती की सही जानकारी भी मिले, इसके लिए शासन ने इसका लाइसेंस सिर्फ कृषि स्नातकों को देने का निर्णय लिया है। इन दुकान पर कृषि उपकरणों की मरम्मत, अनुरक्षण, पशु आहार, कृषि उत्पादों का विक्रय, मौसम संबंधी जानकारी एवं सूचना विज्ञान नियोजन की स्थापना कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानों का लाइसेंस देने में जिले के ऐसे युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी, जो कृषि स्नातक या कृषि व्यवसाय प्रबंधन में स्नातक हों। दुकान खोलने पर अधिकतम छह लाख रुपये खर्च होंगे। यह खर्च आवेदक को वहन करना होगा। संपूर्ण ऋण धनराशि पर तीन वर्ष तक ब्याज का वहन कृषि विभाग करेगा। एक साल तक एग्री जंक्शन केंद्र का 50 प्रतिशत किराया देने के अलावा आवेदक को लाइसेंस व निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा।

, जिला कृषि अधिकारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि एग्री जंक्शन केंद्र की स्थापना करने के लिए आवेदकों को विभाग के पास आवेदन करना होगा। आवेदन के साथ बायोडाटा, शैक्षिक योग्यता, आधार कार्ड, बैंक पासबुक और जाति प्रमाणपत्र की प्रमाणित प्रति जमा करनी होगी। आवेदन मिलने के बाद नियमानुसार चयन किया जाएगा। एग्री जंक्शन केंद्र संचालित होने के बाद किसानों को एक स्थान पर कृषि संबंधित सभी सुविधाएं व जानकारी मिल सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed