फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Now CBSE board will also do career counseling

अब कॅरियर काउंसिलिंग भी करेगा सीबीएसई बोर्ड

Thu, 30 Dec 2021 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Now CBSE board will also do career counseling
बलिया। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने दसवीं और बारहवीं के विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य के लिए कॅरियर काउंसिलिंग भी करने का निर्णय लिया है। इसके अंतर्गत विद्यार्थियों को कॉलेज और कॅरियर के विकल्प की पूरी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। नई शिक्षा नीति के तहत बोर्ड द्वारा काउंसिलिंग पोर्टल बनाया गया है। बोर्ड की पहल से छात्रों को उनकी रुचि के अनुसार सैकड़ों कोर्स की जानकारी मिलेगी। इसमें विद्यार्थियों को 550 से ज्यादा कॅरियर विकल्प की जानकारी मिलेगी। वहीं विभिन्न कोर्सेज के लिए 25 हजार कॉलेज की जानकारी भी मिलेगी। इस पोर्टल को यूनिसेफ की मदद से सीबीएसई ने तैयार किया है। इस पोर्टल पर कॉलेज, एग्जाम और छात्रवृत्ति के लिए अलग अलग डायरेक्ट्री भी मौजूद है।
विज्ञापन

विद्यार्थियों को पोर्टल पर कराना होगा पंजीकरण
बोर्ड ने स्पष्ट किया है विद्यार्थियों को कॅरियर गाइडेंस और काउंसिलिंग पोर्टल का लाभ लेने के लिए www.cbsecareergui dance.com पोर्टल पर पंजीकरण कराना होना होगा। इससे बोर्ड के विद्यार्थियों को काफी लाभ होगा। स्कूल से निकलने से पहले उनके पास कॅरियर के विकल्पों की जानकारी होगी।
विज्ञापन

बोर्ड की ओर से विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ अब उनकी कॅरियर काउंसिलिंग भी की जाएगी। इसे लेकर विद्यार्थियों को कॅरियर गाइडेंस पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा। विद्यार्थियों को इसके बारे में जानकारी प्रदान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर्ष श्रीवास्तव, प्रदेश उपाध्यक्ष, सीबीएसई स्कूल मैनेजर्स एसोसिएशन, उ.प्र.।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed