{"_id":"637bb2d23fa38606df0ebfc5","slug":"now-breast-cancer-screening-will-start-at-health-and-wellness-center-ballia-news-vns684693211","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर शुरू होगी ब्रेस्ट कैंसर की स्क्रीनिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर शुरू होगी ब्रेस्ट कैंसर की स्क्रीनिंग
विज्ञापन
बलिया। जिले में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर अब ब्रेस्ट कैंसर की भी स्क्रीनिंग शुरू होने जा रही है। हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर तैनात सीएचओ (कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर) स्क्रीनिंग करेंगे।
ब्रेस्ट कैंसर की स्क्रीनिंग की सुविधा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर दिसंबर से शुरू होगी। मरीजों का लक्षणों के आधार पर जांच कर उपचार किया जाएगा। इससे शुरूआत में ही उपचार कर ब्रेस्ट कैंसर को रोका जा सकता है।
हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर स्तन कैंसर की स्क्रीनिंग की सुविधा नहीं थी। अब यह सुविधा शुरू होने जा रही है। जिले में 220 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर हैं, जिनमें से 168 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर ही सीएचओ तैनात हैं। इसके चलते अभी ब्रेस्ट कैंसर जांच की सुविधा 168 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर शुरू होगी। अगर मरीज के ब्रेस्ट में गांठ, रक्त आना आदि लक्षणों के आधार पर स्क्रीनिंग होगी। इसके बाद अगर मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो उसके इलाज के लिए टेलीमेडिसिन के माध्यम से जिला अस्पताल में तैनात चिकित्सक से संपर्क किया जाएगा। इसके बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया जाएगा। मरीजों की काउंसलिंग के बाद ही ब्रेस्ट कैंसर के होने का सही पता चल पाएगा।
विज्ञापन
हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर अभी तक हीमोग्लोबिन, शुगर, ब्लडप्रेशर, ओरल कैंसर, गर्भवती महिलाओं की जांच होती थी। मगर अब दिसंबर माह में ब्रेस्ट कैंसर की स्क्रीनिंग शुरू हो जाएगी। इसके लिए पहले सीएचओ की ट्रेनिंग होगी।