{"_id":"62322715b7d6240a87774da9","slug":"now-baba-s-bulldozer-social-social-media-war-broke-out-ballia-news-vns6436310198","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब बाबा के बुल्डोजर बा... सोशल सोशल मीडिया छिड़ी जंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब बाबा के बुल्डोजर बा... सोशल सोशल मीडिया छिड़ी जंग
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव का परिणाम आने के बाद सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म पर जंग छिड़ी हुई है। यूपी में काबा के शोर के जवाब में नतीजा आते ही लोग मुख्यमंत्री योगी की बुलडोजर के साथ फोटो लगाकर शेयर कर रहे हैं। यह भी लिख रहे हैं कि यूपी में बाबा के बुलडोजर बा, जबकि विपक्षी दलों के समर्थक भी खीझ निकालने के लिए तंज कस रहे हैं।
विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद जमीनी स्तर की तुलना में सोशल मीडिया पर हलचल अधिक देखने को मिल रही है। इस चुनाव में सोशल मीडिया प्लेटफार्म महत्वपूर्ण नजर आया। हालांकि मतगणना की सुबह नौ बजे रुझान आना शुरू होते ही सोशल मीडिया पर टिप्पणी के दौर शुरू हो गया था। वीडियो व फोटो को एडिट कर शेयर किए जाने लगे थे। कोई बुल्डोजर स्पेशल ट्रेन के साथ सीएम योगी की तस्वीर शेयर करता हुआ दिखा तो कई राज तिलक की करो तैयारी आ रहे हैं भगवाधारी सहित कई प्रकार के नारों से फेसबुक पेज पाट रखा था। वहीं कुछ लोग
चुनावी रुझान के साथ ही प्रभु श्रीराम की फोटो शेयर कर रहे थे। मतगणना के करीब एक सप्ताह बीतने के
बाद भी सोशल मीडिया पर जंग जारी है। कोई हारे प्रत्याशियों की फोटो वीडियो गीत के साथ सोशल मीडिया पर अपलोड कर रहा है तो कोई चुनाव हारे नेता को संगठन या फिर दूसरी जिम्मेदारी मिलने का संदेश आदान-प्रदान कर रहा है। इस चुनाव में सपा ने बैरिया, फेफना, सिकंदरपुर और बेल्थरा रोड विधानसभा सीट भाजपा से छीनने में कामयाब रही। बैरिया से राज्य मंत्री रहे आनंद स्वरुप शुक्ल और फेफना से मंत्री उपेंद्र तिवारी भी चुनाव हार गए। यहां से सपा प्रत्याशियों को जीत हासिल हुई। जबकि तमाम प्रयास के बाद भी कांग्रेस प्रत्याशियों ने पार्टी के अरमानों पर पानी फेर दिया। वहीं बांसडीह में नेता प्रतिपक्ष रहे रामगोविंद चौधरी को भी इस बार हार का सामना करना पड़ा। जबकि बलिया नगर की सीट को भाजपा से छीनने का मंसूबा सपा का धरा रह गया। इन दोनों विधानसभा में भी सोशल मीडिया पर वार- पलटवार जारी है। हालांकि हार के बाद सपा समर्थक अभी नपा तुला जवाब दे रहे हैं। ताकि उनका पलटवार उनके लिए कोई मुसीबत न पैदा कर दे।