फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Now after December 11, the tender for reconstruction of NH 31 will be

अब 11 दिसंबर के बाद होगा एनएच 31 के पुनर्निर्माण का टेंडर-

Wed, 01 Dec 2021 06:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 06:18 PM IST
विज्ञापन
Now after December 11, the tender for reconstruction of NH 31 will be
बैरिया। एनएच 31 के पुनर्निर्माण के लिए अब 11 दिसंबर के बाद टेंडर किया जाएगा। इसके लिए एनएचएआई 11 दिसंबर को अधिसूचना जारी करेगी।
विज्ञापन

एनएचएआई के क्षेत्रीय अधिकारी विपनेश शर्मा ने बताया कि एनएच 31 के पुनर्निर्माण को लेकर गाजीपुर से मांझी घाट तक जून 2020 में 102 करोड़ में टेंडर हुआ था। कार्य पूर्ण करने की अवधि एक साल थी। कार्य की जिम्मेदारी जयपुर की कंपनी कृष्णा इन्फ्रास्ट्रक्चर को दी गई थी। करीब एक साल बाद बैरिया से मांझी घाट तक के लिए कार्य शुरू हुआ, लेकिन अधूरा छोड़ दिया गया। बैरिया में करीब 20 किमी की दूूरी में कार्य कराया गया लेकिन वह भी मानक पर खरा नहीं उतरा। इसके बाद एनएचएआई के अधिकारियों ने एजेंसी के खिलाफ मुख्यालय को रिपोर्ट भेज दी। मुख्यालय के निर्देश पर एजेंसी को टर्मिनेट कर नए सिरे से टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई। इसके खिलाफ कंपनी ने दिल्ली हाईकोर्ट में मुकदमा दायर कर दिया था। हाईकोर्ट ने एनएचएआई व कंट्रक्शन कंपनी को सुनने के बाद कंपनी को 10 दिसंबर तक एनएच 31 पर गाजीपुर से लेकर मांझी घाट तक सड़क से अपना सामान हटा लेने का निर्देश दिया है। एनएचएआई के आरओ ने कहा कि पहले 29 नवंबर को ही टेंडर होना था। अब 11 दिसंबर को अधिसूचना जारी की जाएगी। अब तीन भागों में गाजीपुर से फेफना, फेफना से चिरैयामोड़ व चिरैया मोड़ से मांझी घाट तक का टेंडर होगा। बताया कि एनएचएआई जल्दी काम करना चाह रहा है लेकिन कानूनी दावपेंच के कारण विलंब हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed