फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Notorious dacoit arrested with Ashaha, involved in robbery and robbery incident in many districts

कुख्यात डकैत असलहा संग गिरफ्तार, कई जिलों में लूट और डकैती की घटना में था शामिल

Mon, 16 Nov 2020 09:16 PM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: विचित्र सिंह Updated Mon, 16 Nov 2020 09:16 PM IST
विज्ञापन
Notorious dacoit arrested with Ashaha, involved in robbery and robbery incident in many districts
पुलिस ने हिरासत में लिया।

बलिया जिले में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान क्रम में रविवार की रात प्रभारी निरीक्षक उभांव योगेंद्र बहादुर सिंह ने हमराहियों संग मालीपुर चौराहे के पास से अंतरजनपदीय कुख्यात डकैत को गिरफ्तार किया। उसके पास से एक कट्टा, तीन कारतूस, एक बाइक, एक मोबाइल व 2150 रुपया नगद बरामद किया। 

विज्ञापन


पकड़े गये अभियुक्त ने पूछताछ में अपना नाम व पता विशुनदेव यादव निवासी ग्राम राजागांव खरौनी थाना बांसडीह और वर्तमान पता ग्राम लारपुर थाना गड़वार जनपद बलिया बताया। उसके पास से एक तमंचा, तीन कारतूस, एक बाइक, बंधी बोरी में पांच किलो 100 ग्राम नाजायज गांजा, एक मोबाइल व 2150 रुपया नगद बरामद हुआ।
विज्ञापन


अभियुक्त ने मऊ, देवरिया, गोरखपुर, आजमगढ़ आदि जनपदों में गैंग बनाकर लूट, डकैती, चोरी व अन्य अपराध किये जाने की बात स्वीकार की। पिछले दिनों गोरखपुर और देवरिया में अपने साथियों के साथ मिलकर डकैती की घटना को अंजाम देना भी स्वीकार किया। यह भी बताया कि जमानत व अन्य आवश्यकता पूरी करने के लिए गांजा बिहार व बंगाल से लाकर बेचता है। पकड़ा गया अभियुक्त अब तक करीब 20 बार जेल जा चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed