फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Notice to the headmaster for negligence regarding MDM, the sword of action hanging

एमडीएम को लेकर लापरवाही में प्रधानाध्यापक को नोटिस, लटकी कार्रवाई की तलवार

Thu, 18 Aug 2022 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Notice to the headmaster for negligence regarding MDM, the sword of action hanging
बलिया। शिक्षा क्षेत्र सोहांव के गांव नसीरपुर मु. टुटुवारी गांव के प्राथमिक विद्यालय में एमडीएम के लिए बाथरूम से पानी ले जाने का वीडियो ग्रामीणों ने दो दिनों वायरल किया। ग्रामीणों का आरोप था कि कई दिनों से यह कार्य चल रहा है लेकिन प्रधानाध्यापक की ओर से हैंडपंप ठीक नहीं कराया जा रहा है। इस मामले की जांच शुरू हो गई है। बीएसए के निर्देश पर खंड शिक्षा अधिकारी सोहांव ने संबंधित प्रधानाध्यापक को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। अब प्रधानाध्यापक पर कार्रवाई की तलवार लटकने लगी है।
विज्ञापन

चार दिनों पहले सोहांव ब्लॉक के नसीरपुर मु. टुटुवारी गांव के प्राथमिक विद्यालय पर रसोइया के पानी ले जाते समय ग्रामीणों ने वीडियो बनाया और इसे दो दिनों पहले सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि बाथरूम की पाइप से पानी ले जाकर एमडीएम बनाने का काम किया जा रहा है। हालांकि विद्यालय के प्रधानाध्यापक मदन राम ने बताया कि जिस दिन की घटना है उस दिन मैं विद्यालय में नहीं था। विद्यालय का सरकारी नल खराब हो गया था। अब उसे ठीक करा लिया गया है। बीएसए मनिराम सिंह ने बताया था कि इस बाबत सोहांव के खंड शिक्षा अधिकारी से जानकारी लेकर कार्रवाई की जाएगी। सोहांव के खंड शिक्षा अधिकारी ने प्रधानाध्यापक को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के नसीरपुर मु. टुटुवारी गांव के प्राथमिक विद्यालय से संबंधित वीडियो वायरल करने की जानकारी मिली है। इस मामले में प्रधानाध्यापक को नोटिस जारी किया गया है। स्पष्टीकरण मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। - लोकेश मिश्रा, खंड शिक्षा अधिकारी, सोहांव, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed