फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Notice to six princes absent from DM meeting

डीएम की बैठक से गैरहाजिर छह प्रधानों को नोटिस

Wed, 03 Aug 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Notice to six princes absent from DM meeting
बलिया। जिला पंचायतराज अधिकारी यतेंद्र सिंह ने बीते 28 जुलाई को बैरिया ब्लॉक में आयोजित जिलाधिकारी की बैठक से दूरी बनाने बनाने वाले छह ग्राम प्रधानों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है। डीपीआरओ ने जवाब नहीं देने पर कारवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बता दें कि भागड़ नाला की सफाई समेत बैरियां ब्लॉक में पेयजल एवं जलभराव से निजात दिलाने और गांवों में साफ-सफाई को लेकर जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल की अध्यक्षता में एक आवश्यक बैठक 28 जुलाई को विकास खण्ड-बैरिया में आहूत की गयी थी। इसकी पूर्व सूचना ब्लॉक के सभी ग्राम पंचायतों के प्रधानों को जिला पंचायती राज कार्यालय द्वारा दी गई थी। इसके बावजूद करीब छह प्रधानों द्वारा बैठक में जानबूझकर प्रतिभाग नहीं किया गया और न ही जिलाधिकारी के निर्देश के बावजूद दो अगस्त तक भागड़ नाले की साफ-सफाई का कार्य ही शुरू किया गया। इसके अलावा पेयजल एवं जलभराव से निजात के लिए भी कोई सार्थक पहल नहीं की गई। इसे गंभीरता से लेते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी यतेंद्र सिंह ने बुधवार को बैरिया ब्लॉक के भीखाछपरा के भुवनेश्वर राम, दयाछपरा हृदयानंद वर्मा, नवकागांव की रजनी पांडेय, मानगढ़ के राजकुमार यादव, श्रीकांतपुर के अरुण यादव और चकिया के ग्राम प्रधान मनजी पासवान को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए तीन कार्य दिवस के अंदर जवाब मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed