{"_id":"68530aeba3626918fd06bbb4","slug":"notice-to-five-secretaries-for-not-completing-cm-residence-ballia-news-c-190-1-bal1001-142273-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: सीएम आवास पूर्ण न कराने पर पांच सचिवों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: सीएम आवास पूर्ण न कराने पर पांच सचिवों को नोटिस
विज्ञापन
इंदरपुर। मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत वर्ष 2024-25 में स्वीकृत आवासों को पूर्ण न कराने वाले पांच सचिवों को खंड विकास अधिकारी नगरा शिवांकित वर्मा ने नोटिस जारी किया है।
नोटिस में कहा है कि 20 जून तक आवास निर्माण कार्य को नियमित निरीक्षण करते हुए नियमानुसार आवास के किश्तों एवं निर्धारित मजदूरी का ससमय भुगतान करा कर आवास निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।
यदि किसी लाभार्थी ने योजनांतर्गत प्राप्त धनराशि का दुरुपयोग कर लिया गया है तथा आवास निर्माण कार्य नहीं कराया गया है तो उसे नोटिस जारी करते हुए वसूली की कार्यवाही सुनिश्चित करें अन्यथा की स्थिति में माह जून का वेतन अवरुद्ध करने के लिए उच्चाधिकारियों को संस्तुति कर दी जाएगी।
विज्ञापन
बीडीओ ने कहा है कि स्वीकृत आवासों को पूर्ण करने की प्रगति अत्यंत खराब है। इस संबंध में बार-बार लिखित एवं मौखिक रुप से निर्देश दिए जाने के पश्चात भी आवासों की पूर्णता पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। संवाद