फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   North India's first railway station premium store inaugurated

Ballia News: उत्तर भारत का पहला रेलवे स्टेशन प्रीमियम स्टोर का शुभारंभ हुआ

Tue, 03 Mar 2026 08:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 08:49 PM IST
विज्ञापन
North India's first railway station premium store inaugurated
वाराणसी। रेलवे स्टेशनों के आधुनिकीकरण तथा यात्रियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, बलिया रेलवे स्टेशन प्रीमियम ब्रांडेड स्टोर प्रारम्भ करने वाला उत्तर भारत का पहला स्टेशन बन गया है। इसका उद्देश्य यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाना तथा गैर-भाड़ा राजस्व में वृद्धि करना है।
विज्ञापन

स्टेशन परिसर में स्थित एक पुराने प्रतीक्षालय के कम उपयोग वाले हिस्से में प्रीमियम ब्रांडेड कपड़ों की दुकान शुरू हो गई है। रेलवे को 4.40 लाख प्रतिवर्ष की दर पर सफल बोलीदाता इमेज फैशन फॉरएवर ने स्टोर खोला है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बलिया रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास किया जा रहा है। यह प्रीमियम ब्रांडेड रिटेल आउटलेट की शुरुआत स्टेशन को आधुनिक, जीवंत नगरीय केंद्र में बदलने की दिशा में एक और कदम है, जो बलिया स्टेशन के बुनियादी ढांचे के उन्नयन को बेहतर यात्री अनुभव के साथ जोड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed