फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Noose was found hanging on a teenager 's body

फंदे पर लटका मिला किशोर का शव

Sat, 04 Jul 2015 10:30 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Sat, 04 Jul 2015 10:30 PM IST
विज्ञापन
Noose was found hanging on a teenager 's body
सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के कस्बा स्थित महावीर स्थान के पास किशोर का संदिग्ध हाल में फांसी पर लटकता शव मिला। शनिवार को घर से बदबू आने पर जब आसपास के लोगों ने तफ्तीश की तो घटना का पता चला। आसपास के लोगों में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा रही। कोई इसे आत्महत्या तो कोई हत्या बता रहा था।
विज्ञापन


कसबा निवासी राहुल (16) पुत्र स्व. मनोज सोनी अपने मां-बाप का इकलौता पुत्र था। उसके पिता की दस साल पहले मौत हो गई थी। उसकी तीन बहनों की शादी हो चुकी है, जबकि दो बहनें रेनू और सोनी अपनी मां के साथ ननिहाल में रहकर पढ़ाई करतीं हैं। राहुल सिकंदपुर कस्बे में अकेले रहकर सोने-चांदी के आभूषण बनाने का काम सीखता था।
विज्ञापन


कुछ दिन पहले मकान को लेकर उसका पट्टीदारों से विवाद हुआ था। घर पर अकेले रहने के कारण वह काफी तनाव में भी रहता था। राहुल गुरुवार की सुबह अपने पड़ोसी के घर चाय पीने के बाद दरवाजा बंद कर कहीं चला गया। लेकिन कब पीछे के दरवाजे से कमरे में चला गया, यह किसी को पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


आस-पास के लोगों ने इधर-उधर उसकी पूछताछ की, उसके मोबाइल पर फोन किया। लेकिन कोई जवाब नहीं मिलने पर लोगों ने उसकी तलाश बंद कर दी। शनिवार की सुबह राहुल के मकान से उठती बदबू से आशंका होने पर लोगों ने खिड़की का शीशा तोड़कर देखा तो राहुल का शव पंखे में लटका हुआ था।


इसकी खबर पाकर मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही सिकंदरपुर सीओ रामकृष्ण मिश्र और एसओ संजय कुमार द्विवेदी घटना स्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक मामले में पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed