फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Non-teaching staff stage a sit-in protest over 13 demands

Ballia News: पुरानी पेंशन बहाली समेत 13 मांगों के लिए शिक्षणेतर कर्मचारियों का धरना

Wed, 07 Oct 2026 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Non-teaching staff stage a sit-in protest over 13 demands
जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय परिसर में 13 सूत्रीय मांगों को लेकर आयोजित धरना को संबो​धित करत
बलिया। उप्र माध्यमिक शिक्षणेत्तर एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने मंगलवार को 13 सूत्रीय मांगों को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय परिसर में धरना दिया। धरना सभा के बाद कर्मचारियों ने मांगों से संबंधित ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक के प्रतिनिधि को सौंपा।
विज्ञापन

धरना सभा को संबोधित करते हुए प्रांतीय अध्यक्ष मुजतबा हुसैन ने कहा कि कर्मचारियों के बुढ़ापे की लाठी पुरानी पेंशन योजना को बहाल किया जाए। शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को शिक्षक पदों पर पदोन्नति का अवसर देने के साथ ही अवकाश और चिकित्सा सुविधा का लाभ दिया जाए। उन्होंने आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को नियमित करने तथा उन्हें सम्मानजनक मानदेय देने की मांग भी उठाई। उन्होंने कहा कि इन मांगों को लेकर संगठन कई बार शासन का ध्यान आकृष्ट करा चुका है, लेकिन अब तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। शासन की अनदेखी से शिक्षणेत्तर कर्मचारियों में आक्रोश है। कार्यक्रम की अध्यक्षता संजय सिंह ने की। संचालन राजू सिंह और शशिभूषण उपाध्याय ने संयुक्त रूप से किया। धरना सभा को लल्लन सिंह, रमेश सिंह, चंद्रशेखर, श्यामसुंदर उपाध्याय, उपेंद्र सिंह आदि ने संबोधित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed