{"_id":"61f97306350559597a262ea2","slug":"nomination-papers-will-be-filed-from-february-4-to-11-ballia-news-vns636486775","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार से 11 फरवरी तक दाखिल किए जाएंगे नामांकन पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार से 11 फरवरी तक दाखिल किए जाएंगे नामांकन पत्र
विज्ञापन
बलिया। विधानसभा चुनाव के लिए चार से 11 फरवरी तक कलेक्ट्रेट में नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। इसके लिए चार फरवरी को अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। नामांकन के लिए राष्ट्रीय एवं राज्यस्तरीय दल के उम्मीदवार एक प्रस्तावक के साथ नामांकन के लिए प्रवेश पा सकेंगे। निर्दल उम्मीदवार को 10 प्रस्तावक के साथ प्रवेश की अनुमति होगी।
डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आईवी सिंह ने बताया कि नामांकन चार सेट में दाखिल हो सकेंगे। सुविधा एप पर ऑनलाइन नामांकन दाखिल किया जा सकेगा। इसकी हार्ड कापी निर्धारित नामांकन कक्ष में आकर जमा करनी होगी। प्रत्येक उम्मीदवार को राष्ट्रीयकृत बैंक में नया खाता खुलवाना होगा। पहले से संचालित खाते मान्य नहीं होंगे। नए खाते की सूचना नामांकन के समय देना अनिवार्य है। प्रत्येक सामान्य उम्मीदवार को 10 हजार रुपये की जमानत राशि का चालान जमा करना होगा। अनुसूचित जाति या जनजाति के लिए यह रकम पांच हजार होगी। उन्हें पांच हजार रुपये का चालान जमा करना होगा। डीएम ने बताया कि नामांकन के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में आमजन को आने की अनुमति नहीं होगी। कलेक्ट्रेट की ओर आने वाले सभी रास्तों पर बैरिकेडिंग की जाएगी।
----
आरओ को उपलब्ध करानी होगी रिपोर्ट
11 फरवरी तक चलने वाली इस प्रक्रिया में सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए तैनात किए गए निर्वाचन अधिकारी (आरओ) को प्रतिदिन नामांकन के संबंध में दस बिंदुओं की रिपोर्ट उपलब्ध करानी होगी। निर्वाचन अधिकारी को प्रतिदिन प्रारूप पर जिन दस बिंदुओं की रिपोर्ट देनी है, उसमें नाम निर्देशन पत्र की क्रम संख्या, अभ्यर्थी का नाम, पिता, माता अथवा पति का नाम, अभ्यर्थी की आयु, उसका पता, उसकी दलीय संबद्धता, अनुसूचित जाति व जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए जाति व जनजाति की विशिष्टता, अभ्यर्थी की निर्वाचक नामावली संख्या, प्रस्तावकों का नाम तथा प्रस्तावकों की निर्वाचक नामावली की संख्या शामिल हैं।
विज्ञापन
------
यहां होगा नामांकन
-357 बेल्थरारोड(सुरक्षित) विधानसभा क्षेत्र के लिए कलेक्ट्रेट परिसर स्थित चकबंदी कार्यालय में नामांकन होगा।
-358 रसड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए कलेक्ट्रेट परिसर स्थित बंदोबस्त अधिकारी कार्यालय में नामांकन होगा।
-359 सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय में नामांकन पत्र जमा होंगे।
- 360 फेफना विधानसभा क्षेत्र के लिए माडल तहसील स्थित तहसीलदार कोर्ट में नामांकन होगा।
-361 बलिया नगर विधानसभा क्षेत्र के लिए माडल तहसील स्थित एसडीएम सदर कोर्ट में नामांकन पत्र लिया जाएगा।
-362 बांसडीह विधान सभा के लिए कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सीआरओ कोर्ट में नामांकन पत्र जमा होगा।
-363 बैरिया विधान सभा के लिए कलेक्ट्रेट परिसर स्थित एडीएम कोर्ट में नामांकन पत्र लिया जाएगा।