फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   No work is being done in favor of the poor in the state

प्रदेश में गरीबों के हक का कोई नहीं हो रहा कार्य

Sun, 15 Dec 2019 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
No work is being done in favor of the poor in the state
सुखपुरा में वंचित समाज अधिकार चेतना रैली में शामिल लोग। - फोटो : BALLIA
सुखपुरा। प्रदेश में गरीबों के हक का कोई कार्य नहीं हो रहा है। बाबा साहेब ने जो सपना देखा था वह पूरा नहीं हुआ। शिक्षा के क्षेत्र में बाबा साहेब ने राह तो जरूर दिखाई लेकिन गरीबों को आरक्षण का लाभ नहीं मिल रहा है। सरकारी नौकरियों में आज गरीबों के लिए आरक्षण नहीं रह गया है। सभी विभागों को निजी सेक्टर में दिया जा रहा है। ये बातें जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा ने शनिवार को भागीदारी संकल्प मोर्चा के तत्वावधान में सुखपुरा चौराहे पर आयोजित वंचित समाज अधिकार चेतना रैली को संबोधित करते हुए कहीं।
विज्ञापन

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी, जन अधिकार पार्टी, राष्ट्रीय उदय पार्टी, जनता क्रांति पार्टी और राष्ट्रीय उपेक्षित पार्टी की संयुक्त रैली में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य को भी निजी क्षेत्र में देने की साजिश की जा रही है। कुछ ऐसे दल जो पहले भी सरकार में रहे, उन्होंने भी गरीबों के लिए कुछ नहीं किया। वोट के लिए गरीबों का इस्तेमाल तो किया लेकिन सत्ता प्राप्त के बाद वह अपने मूल उद्देश्य से भटक गए।
विज्ञापन

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि प्रदेश सरकार गरीबों का हक लेना चाहती है। अति पिछड़ी जातियों को एससी का दर्जा देने के नाम पर राजनीति कर रही है। सुखपुरा की ऐतिहासिक रैली की गूंज दिल्ली तक जाएगी। राष्ट्रीय उदय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू रामपाल ने कहा कि यह मोर्चा 2022 में प्रदेश में सरकार बनाएगी। सरकार में विकास बीमार पड़ गया है। राष्ट्रीय उपेक्षित पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचंद प्रजापति ने कहा कि सरकार गरीबों को भागीदारी देना नहीं चाहती। सरकार में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। सात लाख संविदा कर्मियों को सरकार ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनता क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल सिंह चौहान ने कहा कि आज भी गरीब आजाद नहीं है और गुलामी का जीवन जी रहा है। जिसको हम सत्ता पर बैठाते हैं वही हमको लूटना चाहता है। इसके अलावा बलराम राजभर, राजमती निषाद, अर्कवंशी, मूलचंद निषाद, राणा अजीत प्रताप सिंह, राधिका पटेल, सर्वेश पाल, महेंद्र राजभर, अरविंद राजभर आदि ने संबोधित किया। इस मौे पर जखनिया के विधायक त्रिवेणी राम, पुनीत पाठक, कौशल राय, राजेश सिंह, राहुल सिंह, अजय सिंह, मुस्ताक अहजमद आदि रहे। संचालन सुनील सिंह ने किया।

ड्रोन कैमरे से हुई रैली की निगरानी : सुखपुरा। ‘वंचित अधिकार चेतना रैली’ की निगरानी ड्रोन कैमरे से की गई। रैली में ग्राम पंचायत सुखपुरा के प्रधान प्रतिनिधि आनंद सिंह पिंटू ने 51 किलो का माला पहनाकर समस्त अतिथियों का स्वागत किया। इसी क्रम में गाजीपुर के जन अधिकार पार्टी के सदस्यों ने अतिथियों को तलवार भेंट किया। रैली की निगरानी के लिए ड्रोन कैमरे लगे थे। रैली में सुरक्षा की दृष्टि से बनाया गया डी एरिया भी भीड़ के वजह से खचाखच भर गया। इसके चलते पुलिस हांफती रही
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed