फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   No procession will come out on Rakshabandhan, Mahaviri flag procession and Bakrid festival

रक्षाबंधन, महावीरी झंडा जुलूस और बकरीद के त्योहार पर नहीं निकलेगा कोई भी जुलूस

Wed, 22 Jul 2020 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
No procession will come out on Rakshabandhan, Mahaviri flag procession and Bakrid festival
घोघा। रक्षाबंधन, महावीरी झंडा जुलूस एवं बकरीद के त्योहार को देखते हुए उप जिलाधिकारी दुष्यंत मौर्या की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक बड़ी बाजार स्थित पुलिस चौकी परिसर में आयोजित की गई। इसमें कहा गया कि नगर में नहीं कोई भी जुलूस नहीं निकलेगा।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए उप जिलाधिकारी ने कहा कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए लोग रक्षाबंधन, बकरीद त्योहार को आपसी सौहार्दपूर्ण वातावरण में शांतिपूर्वक श्रद्धाभाव से एक-दूसरे से मिलकर सोशल डिस्टेंसिंग के साथ घरों में रहकर मनाएं। क्षेत्राधिकारी बांसडीह दीपचंद ने कहा कि बकरीद त्योहार के मद्देनजर मस्जिदों में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ केवल पांच लोग ही नमाज अदा कर सकेंगे। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने महावीरी झंडा जुलूस समितियों को आगाह किया है कि किसी भी प्रकार का झंडा जुलूस नगर में नहीं निकलेगा। इस मौके पर उप निरीक्षक काली शंकर तिवारी, विजय कुमार गुल्लर, प्रतुल ओझा, खुर्शीद अहमद, कन्हैया उपाध्याय, एखलाख अहमद, मुजीबुर्रहमान, मनोज कुमार, गोपाल गुप्ता, धुरूप तिवारी, निखिलेश पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed