फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   No helmet-no fuel and ban on entry into office without helmet

Ballia News: नो हेलमेट-नो फ्यूल और बिना हेलमेट के कार्यालय में प्रवेश पर लगे रोक

Sat, 01 Mar 2025 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Mar 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
No helmet-no fuel and ban on entry into office without helmet
बलिया। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) अनिल कुमार ने कहा कि नो हेलमेट-नो फ्यूल एवं बिना हेलमेट के कर्मचारियों के प्रवेश पर रोक लगाई जाए। लोगों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक करते हुए हर हाल में आदेश का पालन कराया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पीए सिस्टम के माध्यम से आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाए। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार चालान की कार्रवाई हो। ब्लैक स्पॉट चिह्नित कर कारणों को दूर किया जाए, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी आ सके। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि स्कूली वाहन बिना फिटनेस प्रमाण-पत्र के सड़क पर संचालित न होने पाएं। बैठक में बताया गया कि बलिया शहर को जाम से मुक्ति दिलाने तथा यातायात व्यवस्था को और बेहतर करने के लिए अतिक्रमण के विरुद्ध निरन्तर अभियान चलाया जा रहा है। जिस पर अपर जिलाधिकारी ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाय कि पुन: अतिक्रमण न होने पाए। शहर के प्रमुख चौराहों व सार्वजनिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरा लगाए जाने के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया है, जिस पर अपर जिलाधिकारी ने कहा कि प्रस्ताव शासन को प्रेषित कर दिया जाय तथा स्वीकृत प्राप्त होते ही आगे की कार्रवाई होगी। नगर मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा, क्षेत्राधिकारी श्यामकांत, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी अरुण कुमार राय तथा अधिशासी अभियंता लोनिवि केशरी प्रकाश सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed