फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   No flaws found in jail, instructions for cleaning

जिला जेल का निरीक्षण, जलजमाव के स्थाई समाधान पर चर्चा

Mon, 31 Aug 2020 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
No flaws found in jail, instructions for cleaning
बलिया। जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही और पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ ने सोमवार को जिला जेल का निरीक्षण किया। किचन से लेकर सभी बैरक और पूरे परिसर को घूम कर देखा लेकिन कहीं कोई खामी नहीं मिली। दोनों अधिकारियों ने जेल परिसर में दवाओं का छिड़काव कराने और सफाई रखने का निर्देश दिया। जेल परिसर में जलभराव का स्थायी समाधान कराने पर भी चर्चा की।
विज्ञापन

डीएम-एसपी जेल में जाते ही सबसे पहले किचन में गए और वहां हर हाल में सफाई रखने के निर्देश दिए। कहा, कोरोना को देखते हुए खाना बनाने में और ज्यादा सतर्कता बरती जाए। इसके बाद बारी-बारी से सभी बैरकों में गए। बंदियों से बातचीत कर आश्वस्त हुए कि किसी को कोई दिक्कत तो नहीं। तन्हाई बैरक को देखने के बाद पूरे जेल परिसर में भ्रमण कर जलनिकासी के बाद की स्थिति देखी। बाहर निकलने के बाद जेल कालोनी में भी घूमकर सफाई आदि का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने जेल अधीक्षक व जेलर को निर्देश दिया कि नगरपालिका के अधिकारी से समन्वय बनाकर तथा पत्र के माध्यम से अवगत कराकर जेल परिसर में समय-समय पर छिड़काव कराते रहें। उन्होंने परिसर में होने वाली खेती बारी के बारे में भी जानकारी ली। जलभराव के स्थायी समाधान को लेकर जिलाधिकारी ने कहा कि ऐसा सिस्टम विकसित किया जाए, जिससे जेल परिसर से जलनिकासी के लिए किसी के भरोसे नहीं रहना पड़े। इसके लिए वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के बारे में भी चर्चा की गई। इस दौरान जेल अधीक्षक प्रशांत मौर्य सहित अन्य जेल कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन

-
जीवित सेनानियों का विवरण एक हफ्ते में उपलब्ध कराएं
बलिया। शासन से वर्तमान में जनपद में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, उनके आश्रितों की संख्या व उनकी उम्र तथा सेनानी से पारिवारिक संबंध के बारे में सूचना मांगी गई है। अपर जिलाधिकारी रामआसरे ने बताया है कि जीवित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी या उनके आश्रित निर्धारित प्रारूप पर विवरण भरकर अपने लेखपाल या कानूनगो को एक हफ्ते के अंदर उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed