फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   No electricity on Deepawali and Chhath

दीपावली और छठ पर न हो बिजली

Thu, 24 Oct 2019 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
No electricity on Deepawali and Chhath
सिकंदरपुर। मंगलवार की शाम उप जिलाधिकारी सिकंदरपुर अन्नपूर्णा गर्ग की अध्यक्षता में आदर्श नगर पंचायत कार्यालय सिकंदरपुर के प्रांगण में बैठक आयोजित की गई। जिसमें मौजूद वार्डों के सभासद सहित अन्य लोगों द्वारा लाइट, सड़क व छठ घाटों की साफ-सफाई से संबंधित समस्याओं से अवगत कराया गया। एसडीएम ने एसडीओ को निर्देश दिया कि दीपावली और छठ के त्योहारों में बिजली की कटौती किसी भी कीमत पर नहीं हो।
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी सिकंदरपुर को तत्परता से दीपावली पहले सभी वार्डों में वॉल पेंटिंग कराकर सफाई कर्मचारियों का नाम और नंबर दर्ज कराने के साथ सार्वजनिक स्थानों पर ‘पटाखा मुक्त दीपावली, प्लास्टिक मुक्त दीपावली’ की वॉल पेंटिंग कराने और खराब लाइट को दिवाली से पूर्व सही कराने तथा सफाई न मिलने पर सफाई कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया। वहीं कुछ लोगों द्वारा शहर से निकले कचरे को शहर से बाहर सड़क के किनारे फेंके जाने पर आपत्ति किए जाने पर एसडीएम सिकंदरपुर ने कहा कि शासन द्वारा जगह चिह्नित कर लिया गया है। दीपावली पर डीजे और जुआ को पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने के लिए चौकी इंचार्ज को निर्देश दिया। वहीं शासन के निर्देश के क्रम में मुख्य बाजार में सजावट लाइट लगाने तथा शहर के चतुर्भुज नाथ मंदिर पर 25 नवंबर की शाम दीपदान कार्यक्रम नगर पंचायत एवं आमजन के सहयोग से कराने की बात कही। विद्युत विभाग के एसडीओ को निर्देश दिया कि दीपावली और छठ के त्योहारों में बिजली की कटौती किसी भी कीमत पर नहीं हो। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी संजय राव, नगर पंचायत चेयरमैन रविन्द्र वर्मा, अंजनी यादव, बिजली विभाग के एसडीओ बिरेंद्र यादव, जेई जितेंद्र कुमार, घनश्याम मोदनवाल, कन्हैया पासवान, दद्दन पांडेय, प्रमोद गुप्ता, बैजनाथ पांडेय, जीतन पांडेय, उमाशंकर राजभर, मुन्ना हाशमी, इलियास हाफिज, वीरा चौधरी, प्रयाग चौहान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed