फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   No agenda for unemployed, farmers in BJP government: Ram Iqbal

भाजपा सरकार में बेरोजगारों, किसानों के लिए कोई एजेंडा नहीं: राम इकबाल

Sun, 04 Sep 2022 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Sep 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
No agenda for unemployed, farmers in BJP government: Ram Iqbal
नगरा। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह ने कहा कि देश में एक ऐसी सरकार चल रही है, जिसे लोकतंत्र में विश्वास नहीं है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में विपक्ष के राजनीतिक कार्यकर्ताओं, मंत्रियों एवं मुख्यमंत्रियों के पीछे सीबीआई, ईडी लगाकर उन्हें भाजपा बनाने की कोशिश की जा रही है। अधिकारियों का हर जगह दबदबा है। भ्रष्टाचार इन्हें नहीं दिखाई देता है। पूर्व विधायक अतिथि गृह नगरा में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। कहा कि वर्ग विशेष पर बुल्डोजर चलाकर सस्ती लोकप्रियता हासिल की जा रही थी। कहा कि भाजपा सरकार में बेरोजगारों, किसानों के लिए कोई एजेंडा नहीं है। गुजराती टेक्नोलॉजी लागू कर देश के बेरोजगारों के साथ छल किया जा रहा है। ऐसी स्कीम लाई जा रही है कि जब जवानी आएगी तो रिटायरमेंट दे दिया जाएगा। लॉलीपॉप वाली सरकार देश में चल रही है। पूर्व विधायक ने कहा कि अगर 2024 में सरकार नहीं बदली तो लोकतंत्र खत्म हो जाएगा। लोकतंत्र बचाने के लिए सबको एकजुट होकर समाजवादी पार्टी का साथ देना होगा। सपा नेता ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में प्रदेश के 80 सीटों में 60 सीट समाजवादी पार्टी को मिलेगी और उसी दिन देश का प्रधानमंत्री तय हो जाएगा। समाजवादी पार्टी देश बचाओ देश बनाओ पदयात्रा के माध्यम से प्रदेश के लोगों के बीच जा रही है और सरकार की गलत नीतियों को बता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed