फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   No action against unrecognised schools

Ballia News: बिना मान्यता वाले स्कूलों पर कार्रवाई नहीं

Tue, 15 Apr 2025 10:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Apr 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
No action against unrecognised schools
बलिया। परिषदीय स्कूलों में नए सत्र की शुरुआत के बाद नामांकन पर जोर दिया जा रहा है। इसके लिए विद्यालय स्तर पर स्कूल चलो अभियान अंतर्गत नामांकन प्रक्रिया चल रही है। विभागीय अधिकारी शिक्षकों पर लगातार इसके लिए दबाव भी दे रहे हैं। इधर, बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर समुचित कार्रवाई न होने से भी शिक्षकों में नाराजगी है। शिक्षक संगठनों से जुड़े लोगों का कहना है कि बिना मान्यता के निजी विद्यालयों की चमक दमक देख अभिभावक इन विद्यालयों की ओर आकर्षित हो रहे हैं।
विज्ञापन




जिले के 2249 परिषदीय विद्यालयों में नामांकन प्रक्रिया चल रही है। एक से आठ अप्रैल के बीच विभागीय आंकड़ों के अनुसार तीन हजार से कुछ अधिक नामांकन अब तक हुए हैं। उधर, प्राइवेट स्कूलों में कक्षा एक से आठवीं तक में प्रवेश के लिए अभिभावकों की कतार लगी है। विशिष्ट बीटीसी वेलफेयर एसोसिएशन के जिला मंत्री धीरज राय बताते हैं कि जिले के परिषदीय स्कूलों में नामांकन बढ़े, इसके लिए अभियान चलाया जा रहा है। विशिष्ट बीटीसी वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ.घनश्याम चौबे का कहना है कि विभाग ने प्राथमिक स्कूलों के आसपास निजी स्कूलों को मान्यता दे दी है। गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों की संख्या जिले में काफी है। ऐसे में नामांकन कैसे बढ़ेगा।
विज्ञापन




00



सभी बीईओ को गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों के खिलाफ जांच अभियान तेज करने का निर्देश दिया गया है। कहीं बिना मान्यता के स्कूल संचालित होते पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ केस दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




-मनीष कुमार सिंह,बीएसए।



-------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed