फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Nishad society needs their rights

निषाद समाज को चाहिए उनके अधिकार -मुकेश साहनी

Mon, 25 Oct 2021 10:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
Nishad society needs their rights
कोई राम को मानता है कोई रहीम को,हम फूलन देवी जी को मानते हैं। हमारी आस्था स्व. फूलन देवी में है और वही हमारे लिए आदर्श हैं। उक्त बातें विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक व बिहार सरकार में पशुपालन एवं मत्स्य संसाधन मंत्री मुकेश साहनी ने नगर के टाउन पालिटेिक्निक स्कूल के मैदान में आयोजित निषाद आरक्षण अधिकार जनचेतना रैली को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन

कहा कि बीते 25 जुलाई को उत्तर प्रदेश के 18 जिलों में अपनी फूलन देवी की 18-18 फ़ीट ऊंची प्रतिमाएं उनकी 20 वीं पुण्यतिथि पर स्थापित कर माल्यार्पण के लिए भेजा था, लेकिन उत्तर प्रदेश की सरकार ने प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करने व स्थापित करने से रोक दिया। हम भी मानने व डरने वाले नहीं, हम फूलनदेवी की 50 हजार मूर्तियाँ, 5 लाख लॉकेट व 10 लाख कैलेंडर गाँव- गाँव में बंटवाएंगे। कहा कि अब श्रीराम-निषादराज की मित्रता के नाम पर भाजपा को निषाद समाज वोट नहीं करेगा। निषाद समाज को अनुसूचित जाति का आरक्षण व उनका अधिकार चाहिए। उत्तर प्रदेश में मझवार,गोंड़, तुरैहा, बेलदार, खरवार, खैरहा, खोरोट 1950 से अनुसूचित जाति में शामिल हैं। हमारा गठबंधन भाजपा से नहीं,बल्कि राजग के अंग हैं। मिशन 2022 में वीआईपी अपने नाव चुनाव चिन्ह पर मजबूती से चुनाव लड़ाएगी, इसके लिए 169 सीटों को चिन्हित किया गया है। गोरखपुर के उपचुनाव में अपने बेटे को सपा से तो 2019 में भाजपा में शामिल कराकर चुनाव लड़वाते हैं और 2021 में भाजपा से स्वयं एमएलसी बन जाते हैं। वीआईपी के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी लौटनराम निषाद ने कहा कि निषाद पर जूनिया व कटपीस नहीं, थानवाली जातियों का समूह है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजाराम बिन्द ने कहा कि अभी नहीं तो कभी नहीं,अब भाजपा के वादे पर विश्वास नहीं। रैली को अनुराग सिंह यादव अन्नु, प्रभुदयाल निषाद, मनोज यादव, राजेन्द्र प्रसाद निषाद, मानिकचन्द साहनी, राम विलास बिन्द, संदीप कुमार निषाद भोला, अखिलेश बिन्द, वीरेन्द्र बिन्द, प्रेमचंद राजभर, अर्जुन बिन्द, गुलाबचंद निषाद, ओमप्रकाश निषाद आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed