{"_id":"57223a744f1c1be776a92319","slug":"nirikshan-me-nadarad","type":"story","status":"publish","title_hn":"औचक निरीक्षण में शिक्षक और छात्र मिले गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औचक निरीक्षण में शिक्षक और छात्र मिले गायब
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया
Updated Thu, 28 Apr 2016 09:59 PM IST
विज्ञापन
प्राइमरी स्कूल लोहाघाट
- फोटो : मदन
परिषदीय विद्यालयों में औचक निरीक्षण के दौरान बीएसए डॉ. राकेश सिंह को शिक्षा क्षेत्र व मुरलीछपरा के कुछ विद्यालयों में नामांकन के सापेक्ष 10 प्रतिशत ही छात्र उपस्थित मिले। इसके अलावा अधिकतर विद्यालयों पर प्रधानाध्यापक व सहायक अध्यापक भी गायब मिले।
बीएसए ने निरीक्षण में अनुपस्थित मिले लगभग तीन दर्जन शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने के साथ ही खंड शिक्षाधिकारी के माध्यम से स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया।
गुरुवार को बीएसए डॉ. राकेश सिंंह सबसे पहले शिक्षा क्षेत्र दुबहर के उप्रावि जमुआ पहुंचे, जहां 185 के सापेक्ष महज 35 छात्र उपस्थित मिले। यहां प्रधानाध्यापक महफूज आलम के अलावा सहायक अध्यापक कुमकुम देवी, अर्चना वर्मा, राजेश पांडेय व श्रीमती अंजू भी अनुपस्थित मिले।
विज्ञापन
प्रावि उदयपुरा पर सहायक अध्यापक श्रीमती विद्या सिंह व प्रेमलता अनुपस्थित थी, जबकि 4 छात्र उपस्थित मिले। प्रावि संवरूबांध नं. एक व दो के निरीक्षण में जहां नं. एक बंद पाया गया, वहीं नम्बर दो पर कार्यरत शिक्षिका नदारद रही।
कन्या प्रावि नगवां पहुंचे बीएसए को सहायक अध्यापिका आरती चौबे अनुपस्थित मिली, जबकि उप्रावि नगवां केे सहायक अध्यापक श्यामनारायण पाठक, अनुदेशक श्रीमती रोशन व परिचारिका संजू देवी गायब थी।
शिक्षा क्षेत्र मुरलीछपरा के उप्रावि शिवपुर नौरंगा के निरीक्षण में जहां सहायक अध्यापक अजीत यादव अनुपस्थित मिले, वहीं प्रावि सावनछपरा बंद पाया गया। उप्रावि भगवानपुर पर कार्यरत शिक्षक अनंत नारायण पटेल व अरूण कुमार अनुपस्थित पाये गये, तो वहीं प्रावि भगवानपुर पर कार्यरत श्यामदेव व रीना यादव अनुपस्थित रही।
प्रावि सोनबरसा नम्बर एक पर छात्र उपस्थिति संख्या पांच प्रतिशत से भी कम रही। यहां मध्यान्ह भोजन भी मौके पर उपलब्ध नहीं थी। साथ ही प्रधानाध्यापक ब्रजेश कुमार अनुपस्थित पाये गये। बीएसए ने अनुपस्थित सभी शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटने के साथ ही स्कूलों में पठन-पाठन का बेहतर माहौल बनाने का निर्देश दिया है।