{"_id":"bc4299b8a4ad0d5965baaf9470176db4","slug":"ninth-day-walkout-by-engineers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौवें दिन भी इंजीनियरों ने किया कार्य बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौवें दिन भी इंजीनियरों ने किया कार्य बहिष्कार
अमर उजाला ब्यूरो बलिया
Updated Fri, 26 Feb 2016 09:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उप्र डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के आह्वान पर 18 फरवरी से एक मार्च तक कार्य बहिष्कार एवं दो मार्च से प्रदेश व्यापी हड़ताल के क्रम में समस्त डिप्लोमा इंजीनियरों ने नौवें दिन शुक्रवार को कार्य बहिष्कार किया।
इस दौरान महासंघ ने लोक निर्माण विभाग के प्रांगण में जिलाध्यक्ष मनोज मोहन शर्मा की अध्यक्षता में एक सभा की।
सभा को संबोधित करते हुए राज्य कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष बलवंत सिंह ने विश्वास दिलाया कि राज्य कर्मचारी संघ इस आंदोलन का पूरा सहयोग करता है।
मांगें पूरी नहीं होने पर सभी डिप्लोमा इंजीनियर दो मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। मांग को एक बार फिर दोहराते हुए कहा कि समस्त डिप्लोमा इंजीनियरों द्वारा प्रारंभिक ग्रेड पे 4800 रुपये, 30 लीटर पेट्रोल के वाहन भत्ता दिया जाय, सात, 14 और 20 वर्ष बाद प्रोन्नत वेतन प्रदान किया जाय। इस मौके पर गणेश यादव, दुर्गेश सिंह, नीरज पांडेय, उपहार गुप्त, उदय राज गुप्त आदि रहे।