फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Nine protected animals recovered, three accused arrested

Ballia News: नौ संरक्षित पशु बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

Tue, 14 Jan 2025 11:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
Nine protected animals recovered, three accused arrested
बलिया। सर्विलांस सेल बलिया, थाना फेफना और नरही की संयुक्त पुलिस टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर नौ संरक्षित पशुओं को बरामद किया है। काले रंग की स्कार्पियो भी बरामद हुई है। मामले में तीनों समेत आठ के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन


एएसपी कृपाशंकर ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक फेफना बृजमोहन सरोज फेफना चौराहे पर चेकिंग कर रहे थे। प्रभारी निरीक्षक सुनील चंद्र तिवारी ने सूचना दी कि एक काले रंग की स्कार्पियो, पिकअप व मैजिक में संरक्षित पशु लदे हुए हैं। नरही थाना गेट पर रोकने का प्रयास करने पर फेफना की तरफ भाग रहे हैं। फेफना चौराहा पर बैरियर लगाकर चेकिंग की जाने लगी। तीनों गाड़ियां ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे से करीब 20-25 कदम पहले कच्चे रास्ते से होते हुए रेलवे पुल के उस पार ग्राम एकौनी में पशुओ को उतार रही थीं। पुलिस टीम को देखकर स्कार्पियो में सवार चार व्यक्ति भागने लगे। पुलिस वालों पर फायरिंग भी की गई। पिकअप और मैजिक लेकर भाग गए। स्कार्पियो से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। तीनों की पहचान बदरुद्दीन, शमीम निवासी मानपुर और गोलू राजभर निवासी नगवागाई के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed