फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Nine huts and household items ashes due to spark emanating from short circuit

शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी से नौ झोपड़ियां व घरेलू सामान राख

Sun, 24 Apr 2022 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Nine huts and household items ashes due to spark emanating from short circuit
बांसडीहरोड। थाना क्षेत्र के विशनपुरा गांव में बिजली के शार्ट सर्किट की चिंगारी से नौ झोपड़ियां जल गईं। उसमें रखा लाखों रुपये का घरेलू सामान जलकर राख हो गया। अगलगी में एक गाय की मौत भी हो गई जबकि एक व्यक्ति झुलस गया। फायर ब्रिगेड व आसपास के लोगों द्वारा काफी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

शनिवार की दोपहर अचानक बुधन राजभर की झोपड़ी में बिजली के तारों से निकली चिंगारी से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। लोग कुछ समझ पाते कि बुधन राजभर, सुधन राजभर, मोहन राजभर, ओमप्रकाश, शोखा राजभर, श्याम बिहारी राजभर, लक्ष्मण राजभर, मुन्नानाथ आदि लोगों की झोपड़ियों को अपने चपेट में लेकर सब कुछ नष्ट कर दिया। अगलगी में मोहन राजभर की एक कीमती गाय की झुलसने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे फायर बिग्रेड की जवानों ने काफी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया। आग में पीड़ित परिवारों की नगदी, सोने चांदी के आभूषण सहित सभी घरेलू सामान जलकर राख हो गया। सूचना के बाद क्षेत्रीय लेखपाल विरेंद्र यादव, प्रवीण कुमार सिंह ने आर्थिक सहायता का आकलन कर विभागीय उच्चधिकारियो को रिपोर्ट सौंप दी। बताया कि पीड़ित परिवार को शीघ्र आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed