{"_id":"6a6cfa5243b5b876360ea7b0","slug":"nine-houses-submerged-in-the-saryu-river-the-remaining-part-of-the-primary-school-was-also-washed-away-ballia-news-c-190-1-bal1001-169918-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: सरयू नदी में समाए नौ घर, प्राथमिक विद्यालय का बचा हिस्सा भी बहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: सरयू नदी में समाए नौ घर, प्राथमिक विद्यालय का बचा हिस्सा भी बहा
विज्ञापन
बैरिया क्षेत्र के गोपालन टाड़ी गांव को काटती सरयू नदी की लहरें तथा कटान के समीप खड़े युवक।।संवा
बैरिया (बलिया)। सरयू नदी में उफान से बृहस्पतिवार की रात गोपालनगर टाड़ी गांव में नौ लोगों के पक्के मकान समा गए। प्राथमिक विद्यालय गोपालनगर टाड़ी का बचा हिस्सा भी बह गया। आठ और मकान कटान की जद में हैं। जलस्तर और बढ़ा तो मकान तेज बहाव के साथ पानी में समा जाएंगे।
सरयू नदी में झलखू यादव, उदय यादव, काशीनाथ यादव, सोमारू यादव, रोशन यादव, चंदन यादव, श्याम बिहारी यादव, पशुपति यादव और दीपक यादव के मकान समा गए हैं।
इसी तरह शंभूनाथ यादव, ललन यादव, मकरध्वज यादव, परशुराम यादव, सुदर्शन यादव और लालजी यादव के मकान कटान की जद में आ गए हैं। दूसरी तरफ, कटान के खतरे को देखते हुए बिजली निगम ने गोपालनगर टाड़ी से खंभे हटा लिए हैं। तार पहले ही हटाए जा चुके हैं। बिजली निगम गोपालनगर टाड़ी गांव का विद्युतीकरण करा रहा था।
विद्यालय को पहले ही कर दिया गया स्थानांतरित : गोपालनगर टाड़ी प्राथमिक विद्यालय के पूरी तरह नदी में समाने से पहले ही छात्रों को जूनियर हाईस्कूल गोपालनगर परिसर में स्थानांतरित कर दिया गया था। खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि छात्रों को ऐसी जगह भेजा गया है जहां कटान का खतरा नहीं है। बच्चों की पढ़ाई अब प्रभावित नहीं होगी।