फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Nine firm spur to be built at a cost of 82 crores: Surendra

82 करोड़ के लागत से बनेंगे नौ पक्के स्पर : सुरेंद्र

Sat, 09 Jan 2021 09:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 09:26 PM IST
विज्ञापन
Nine firm spur to be built at a cost of 82 crores: Surendra
बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह। - फोटो : BALLIA
बैरिया। गंगा और घाघरा के कटान से द्वाबा को बचाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लगभग 82 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इससे कुल नौ पक्के स्परो का निर्माण कराया जाएगा। विधायक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि रामगढ़ में दो पक्के स्पर और केहरपुर में एक पक्का स्पर गंगा पर बनेगा, जबकि अठगावां में सरयू नदी पर दो पक्का स्पर व तिलापुर के निकट सरयू में दो पक्का स्पर बनेगा। इससे दोनों नदियों के उक्त कटान स्थलों पर स्थाई रूप से कटान ने निजात मिलेगी। गंगा की ड्रेजिंग में 32 करोड़ रुपये खर्च करने की योजना है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बिहार सरकार से एनओसी न मिलने के कारण फिलहाल ड्रेजिंग बंद है, क्योंकि हल्दी से लेकर महुली घाट तक ड्रेजिंग कराने की योजना है। विधायक ने बताया कि घूरी टोला बंधे के पास से दलजीत टोला गांव तक डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से सीमेंटेड सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। वहीं, छह करोड़ रुपये लागत की अन्य कई सड़कें सिताब दियारा क्षेत्र में बन चुकी है या बन रही है। बताया कि 15 करोड़ रुपये की लागत से 10 अन्य सड़कों का निर्माण अतिशीघ्र शुरू होगा। विधायक ने स्पष्ट किया कि बैरिया विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास के लिए वह लगातार प्रयास कर रहे हैं। रानीगंज बाजार में अतिक्रमण हटाने के नाम पर विधायक ने कहा कि बिना भेदभाव प्रशासन को कार्रवाई करनी होगी। ऐसा नहीं हो कि दबंगों का अतिक्रमण न हटे और आम लोगों के अतिक्रमण पर प्रशासन बुल्डोजर चला दे। अगर ऐसा हुआ तो जिम्मेदार अधिकारियों को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed