फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Nikay Chunav Result Mason wife became president of Maniyar Nagar Panchayat in ballia

Nikay Chunav Result: राजमिस्त्री की पत्नी बनीं सपा से मनियर नगर पंचायत की अध्यक्ष, चितबड़ागांव में खिला कमल

Sat, 13 May 2023 04:46 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 13 May 2023 04:46 PM IST
सार

UP NIkay Chunav Result: उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव 2023 के लिए मतों की गिनती जारी है। बलिया जिले के तीन नगर पंचायत में सपा की जीत हुई है। 

विज्ञापन
Nikay Chunav Result Mason wife became president of Maniyar Nagar Panchayat in ballia
मनियर नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर सपा की ऋतु देवी की जीत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव 2023 के लिए मतों की गिनती जारी है। अधिकतर नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत में बीजेपी बढ़त बनाए हुए है। बलिया जिले के मनियर नगर पंचायत अध्यक्ष पद के हुए चुनाव में सपा प्रत्याशी ऋतु देवी 1609 मत से विजयी रहीं। उनको कुल 4918 मत मिले। वहीं, भाजपा प्रत्याशी बुचिया देवी को 3309 मत मिले।

विज्ञापन


नगर पंचायत मनियर अनुसूचित जनजाति महिला के लिए आरक्षित था। इस पद के लिए सपा ने राजमिस्त्री नथुनी गोड़ की पत्नी इंटरमीडिएट पास ऋतु देवी को सपा उम्मीदवार बनाया था। शनिवार को हुई मतगणना में सपा प्रत्याशी ने सुबह से ही बढ़त बनाए रखी। अंत तक अपने प्रतिद्वदी भाजपा प्रत्याशी को पछाड़ती रहीं।
विज्ञापन


अंत में अध्यक्ष पद की कुर्सी पर कब्जा जमा लिया। ऋतु देवी ने जीत का श्रेय पूर्व चेयरमैन ब्रह्मशक्ति सिंह उर्फ संजय सिंह और पूर्व नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी को दिया। विजयी प्रत्याशी ऋतु देवी ने कहा कि मैं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित सभी शीर्ष नेताओ की आभारी हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: छानबे उपचुनाव में अपना दल की जीत, दिवंगत विधायक की पत्नी ने सपा प्रत्याशी को हराया

नगरा नगर पंचायत: पहले चुनाव में सपा ने कब्जा जमाया

Nikay Chunav Result Mason wife became president of Maniyar Nagar Panchayat in ballia
इंदू देवी - फोटो : अमर उजाला

नगरा नगर पंचायत में पहली बार हुए निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद पर सपा उम्मीदवार इंदू देवी ने अपने प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी रेनू देवी को 1699 मतों से पराजित कर अध्यक्ष पद पर कब्जा कर लिया।  इंदू देवी को 5753 मत मिले, जबकि उनकी प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी को 4054 मत प्राप्त हुए। बसपा के संपति देवी को 750 वोटों से संतोष करना पड़ा। नगर पंचायत नगरा का तीन साल पूर्व गठन हुआ। तभी से नगरा की जनता चुनाव को लेकर बेसब्री से प्रतीक्षा में थी।

यह ग्राम पंचायत तीन ग्राम पंचायतों नगरा, चचया और भंडारी को मिलाकर बनाई गई। कुल 19718 मतदाता हैं। चुनाव में 11498 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। अध्यक्ष पद महिला अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित था। पहले ही चुनाव में अध्यक्ष पद पर सपा उम्मीदवार इंदू देवी ने अपने प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी रेनू देवी को 1699 मतो से पराजित कर अध्यक्ष पद पर कब्जा कर लिया। इंदू देवी स्नतक के साथ ही बीएड भी हैं।

चितबड़ागांव में पहली बार खिला कमल

चितबड़ागांव नगर पंचायत चुनाव में पहली बार भाजपा का कमल खिला। भाजपा प्रत्याशी अमरजीत सिंह ने अपने निकतम प्रत्याशी निर्दलीय बृजकुमार को 1161 मतों से पराजित किया। बागी बनकर चुनाव लड़ने पर भाजपा ने बृज कुमार को पार्टी से निष्कासित कर दिया था।  नगर पंचायत में मतदाताओं की संख्या 18922 है, जिसमें 12165 मत पड़े थे।  भाजपा प्रत्याशी अमरजीत सिंह को 3520 मत प्राप्त हुए। अमरजीत सिंह अपने निकटतम प्रतिद्वंदी निर्दल प्रत्याशी बृज कुमार सिंह को 1161 मतों से पराजित किया।

निर्दल प्रत्याशी बृज कुमार सिंह को कुल 2359 मत प्राप्त हुए। बसपा से नवनीत कुमार दीपू 2230 मत पाकर तीसरे स्थान पर रहे। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राजू सिंह डब्बू को 1691 मत प्राप्त हुआ। नगर पंचायत चितबड़ागांव में पहली बार कमल खिला। भाजपा प्रत्याशी अमरजीत सिंह लगातार सात वर्षों से लोगों के बीच थे। कुशल चुनावी प्रबंधन भी उनकी जीत में काफी हद तक सहायक सिद्ध हुआ। युवा होने के कारण नगर के युवाओं ने भी उनका भरपूर समर्थन किया।

बसपा का भी खाता खुला

नगरपालिका रसड़ा से बसपा प्रत्याशी विनय शंकर जायसवाल ने 12338 मतपाकर निकतम प्रत्याशी भाजपा के वशिष्ठ नारायण सोनी को हराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed