फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   NH was washed away last year leakage started 100 meters away top officials reached the spot

UP: पिछले वर्ष बहा था NH 31, उसी से 100 मीटर दूर शुरू हुआ पानी का रिसाव, पहुंचे आला अफसर; जानें पूरी खबर

Sun, 03 Aug 2025 03:10 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 03 Aug 2025 03:10 PM IST
सार

ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे से बाढ़ के पानी का रिसाव देखकर हड़कंप मच गया। गांव वालों ने इसकी सूचना दी तो माैके पर अधिकारियों की टीम पहुंच गई। तीन घंटे की मशक्कत के बाद पानी का निकलना बंद हुआ।

विज्ञापन
NH was washed away last year leakage started 100 meters away top officials reached the spot
पानी के रिसाव को ठीक करते लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बैरिया थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 31 बैरिया मांझी मार्ग पर स्थित चांददीयर के लोहा टोला में रविवार की सुबह ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे से सरयू नदी के बाढ़ का पानी का रिसाव होने लगा। सूचना पर पहुंचे प्रधान प्रतिनिधि सुमेर यादव ने उपजिलाधिकारी बैरिया आलोक प्रताप सिंह को सूचित कर रिसाव को बंद कराने में जुट गए।

विज्ञापन


रिसाव होने वाले स्थान से करीब 100 मीटर दक्षिण दिशा की तरफ 19 सितम्बर 2024 को करीब 50 मीटर से अधिक सड़क कट कर बह गया था, जिससे करीब तीन हजार की यादव नगर बस्ती समेत अन्य पूर्वों की आबादी प्रभावित हुई थी। साथ ही बलिया से छपरा सड़क मार्ग करीब एक माह तक बंद रहा था। 
विज्ञापन


उधर, रविवार को रिसाव की सूचना की उपजिलाधिकारी ने जिलाधिकारी को दी और संबंधित विभाग के अधिकारियों को सूचित करते हुए मौके पर आने को कहा। करीब तीन घंटे की मेहनत के बाद रिसाव को बंद करने में सफलता मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में मचा हड़कंप

NH was washed away last year leakage started 100 meters away top officials reached the spot
रिसाव की सूचना पाकर माैके पर पहुंचे लोग। - फोटो : अमर उजाला

बैरिया थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 31 बैरिया-मांझी मार्ग पर चांददीयर पंचायत का लोहा टोला पूर्वा स्थित है। रविवार की सुबह करीब आठ बजे पूर्वा की महिलाओं ने देखा कि निर्माणाधीन ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे के पूरब से पश्चिम दिशा की तरफ पानी का रिसाव होना शुरू हो गया है। इसकी सूचना प्रधान प्रतिनिधि सुमेर कुमार यादव को मोबाइल फोन से दी। 

सूचना पाते ही सुमेर यादव अपने सहयोगियों के साथ रिसाव स्थल पर पहुंच गए और वहां बरसात होने के बावजूद वह रिसाव बंद करने में जुट गए। साथ ही उन्होंने एसडीएम बैरिया को त्वरित सूचना दी। उपजिलाधिकारी ने तुरंत जिलाधिकारी व एनएएचआई व एनकेसी के जिम्मेदार अधिकारियों को सूचना देकर पूरी व्यवस्था के साथ मौके पर आने को कहा और स्वयं वहां पहुंच कर आसपास के ग्रामीणों को समझाया कि आप बेफिक्र रहे। किसी कीमत पर इसे टूटने नहीं दिया जाएगा।

इधर ग्रामीण अपने कार्य में युद्ध स्तर पर लगे रहे। फिर संबंधित विभाग के लोग भी आकर उसमें जुट गए,जिससे करीब तीन घंटे बाद जाकर रिसाव बंद हुआ। इस मौके पर टुन्नू यादव, नागेन्द्र यादव, मिथिलेश यादव, राजकिशोर यादव, प्रदीप यादव, नरेंद्र यादव, एसआई शिव प्रकाश मिश्रा दल बल के साथ मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed