फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   NH construction buried under the weight of Rs 105 crore compensation

Ballia News: 105 करोड़ मुआवजे के भार तले दब गया एनएच का निर्माण

Mon, 09 Sep 2024 04:46 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2024 04:46 AM IST
विज्ञापन
NH construction buried under the weight of Rs 105 crore compensation
बलिया/पंदह। देवरिया के नवलपुर से बलिया के सिकंदरपुर तक एनएच 727बी के चौड़ीकरण और फोरलेन का कार्य मुआवजे के फेर में फंस गया है। बेल्थरारोड और सिकंदरपुर तहसील क्षेत्र में महज 17 फीसदी किसानों को ही मुआवजा मिला है।
विज्ञापन

बीते फरवरी में ही अधिग्रहित जमीनों के मूल्यांकन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई थी। इसके मुताबिक उक्त दोनों तहसीलों के 34 गांवों के कुल 713 किसानों से 61.7850 हेक्टेयर जमीन के बदले 105 करोड़ मुआवजा दिया जाना है। छह माह बीतने के बाद भी मुआवजे के रूप में मात्र 18 करोड़ का ही वितरण हो पाया है। 45 किमी लंबी इस परियोजना को पूरा करने के लिए बेल्थरारोड तहसील क्षेत्र के दस गांवों के 302 काश्तकारों से 404 गाटा और सिकंदरपुर तहसील क्षेत्र के 24 गांवों के 411 किसानों से 550 गाटा जमीन अधिग्रहित की जानी है।
विज्ञापन

दरअसल लोकसभा चुनाव के बाद इसकी गति काफी सुस्त हो गई है। सूत्रों का कहना है की इस परियोजना की सियासी मॉनिटरिंग शून्य होने से भी मुआवजा वितरण का कार्य धीमी गति से हो रहा है। इसकी वजह से कार्य शुरू होने में विलंब हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

650 करोड़ रुपये होगा खर्च : एनएच 727बी को अमली जामा पहनाने में 650 करोड़ खर्च होंगे। देवरिया जनपद के नवलपुर से जिले के बेल्थरारोड तहसील के उभांव तक इसे फोरलेन और उसके बाद सिकंदरपुर तक टूलेन पेव्ड शोल्डर बनाने का प्रस्ताव है। इस क्रम में इसे 10 मीटर चौड़ा किया जाएगा। तकरीबन 26 किलोमीटर लंबा यह राष्ट्रीय राजमार्ग अभी मात्र सात मीटर चौड़ा है। इसके अलावा भागलपुर में और करमौता-पंदह बाई पास भी बनाया जायेगा। जिसकी चौड़ाई करीब 45 मीटर होगी। वहीं तुर्तीपार पुल को भी फोर लेन करने का प्रस्ताव है। यानी यह पुल भी दो लेन चौड़ी की जाएगी। जबकि उभांव और धानी ढाला पर आरओबी (रेल ओवर ब्रिज) भी बनाया जाएगा।

एनएचएआई के परियोजना निदेशक मनीष चौहान ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जमीन का प्रपत्र मिलते ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। नवंबर तक भूमि संबंधित प्रपत्र मिलने की उम्मीद है। रही बात तुर्तीपार पुल की तो उसके निर्मित भाग को तकनीकी रूप से मजबूत भी करता जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed