{"_id":"618ea062d5fb354e8b5bacec","slug":"nh-31-repair-work-will-be-done-in-three-phases-ballia-news-vns6222261132","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएच 31 मरम्मत का कार्य तीन फेज में होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएच 31 मरम्मत का कार्य तीन फेज में होगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। एनएच 31 की मरम्मत को लेकर एनएचएआई ने तैयारी तेज कर दी है। विभाग के मुख्यालय ने काम करा रही जयपुर की कंपनी के खिलाफ टर्मिनेशन नोटिस जारी किया है। अब उसका ई-टेंडर निरस्त किए जाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। मुख्यालय प्रकरण को लेकर गंभीर है। प्राधिकरण अब प्रोजेक्ट को तीन चरण में बांट कर कार्य कराएगा। तीन अलग-अलग कंपनियों को टेंडर आवंटित किया जाएगा। करीब 129 किलोमीटर कार्य के लिए 117 करोड़ रुपये का रिवाइज स्टीमेट तैयार किया गया है। शार्ट टर्म टेंडर पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है, उसे 29 नवंबर तक फाइनल कर दिया जाएगा। कंपनियां अगले दिन से काम शुरू कर देंगी।
बता दें कि जयपुर की कंपनी को वर्ष 2020 में करीब 102 करोड़ का प्रोजेक्ट आवंटित किया गया था। उसने मात्र 18 प्रतिशत काम किया। इसके चलते जनता परेशान होती रही। अब एनएचएआई के परियोजना निदेशक ने आजमगढ़ के मंडलायुक्त को पत्र लिखा है। कार्रवाई करने की संस्तुति की है। इस बाबत एनएचएआई के परियोजना निदेशक प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि एनएच-31 को लेकर दिल्ली मुख्यालय बहुत गंभीर है। प्रोजेक्ट की सघन मॉनीटरिंग की जा रही है। बलिया से बैरिया तक गड्ढों को पाटने का काम शुरू हुआ है। तीनों कंपनियों का चयन होने के बाद युद्धस्तर पर कार्य होगा। जल्द ही प्रोजेक्ट में बेहतर परिणाम देखने को मिलेंगे।