{"_id":"57a9eb6f4f1c1be15bee43fd","slug":"nh-31-par-gaddha","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएच-31 पर बना गड्ढा दुर्घटना को दे रहा दावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएच-31 पर बना गड्ढा दुर्घटना को दे रहा दावत
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
Updated Tue, 09 Aug 2016 08:10 PM IST
विज्ञापन
कोन स्थित कनहर नदी पर बने पुल पर पड़ी दरार से दिखती छड़। अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में जगह-जगह चट्टियों पर एनएच-31 गड्ढे में तब्दील हो गया है। आलम यह है कि बरसात के समय इन गड्ढों पर पानी भर जाने के कारण आए दिन सड़क दुर्घटना हो रही है। शिकायत के बाजवूद इस टूटे सड़क की मरम्मत नहीं कराई जा रही है। ऐसे में हर समय सड़क हादसे की संभावना बनी रहती है। क्षेत्र के लोगों ने एनएच-31 पर बने गड्ढे को दुरुस्त करने की मांग की है।
राष्ट्रीय राजमार्ग के विभागीय अधिकारी बलिया में नहीं बैठते हैं। इसका आफिस गाजीपुर में स्थित है। जिसके कारण यह सड़क अधिकारियों की उदासीनता का कारण बनी हुई है। क्षेत्र के नरहीं, सागरपाली, सरफुद्दीन गांव के समीप, चंद्रशेखर नगर स्थित कृष्णा टाकीज के सामने इतना खतरनाक गड्ढा है बरसात के समय जब पानी जमा हो जाता है तो राहगीरों को दिखता नहीं ।
नतीजन लोग चुटहिल हो जाते हैं। इधर विगत छह महीने से क्षेत्र के लोग इस समस्या को झेल रहे हैं। क्षेत्र के सागरपाली निवासी छात्र नेता भैया आनंद कुमार सिंह ने कहा कि गांव के गंदे पानी आए दिन एनएच-31 पर गिरने के कारण जगह-जगह गड्ढे हो चुके हैं जो आने-जाने वाले राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है।
विज्ञापन
सरफुद्दीनपुर निवासी वर्तमान जिला पंचायत सदस्य अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि ऐसी स्थिति बराबर बनी रहती है। जिम्मेदारों का काफिला इसी रास्ते से आते और जाते हैं। लेकिन थोड़ी सी भी शर्म नहीं करते हैं। खोड़ीपाकड़ निवासी सुनील राय का कहना एनएच-31 की दशा से कई बार गाजीपुर में स्थित कार्यालय के अधिकारियों को अवगत कराया गया। लेकिन उनके कानों में जूं नहीं रेंग रहा है। उन्होने विभागीय उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए एनएच-31 की टूटी सड़कों को दुरुस्त करने की मांग की है, ताकि आए दिन हो रहे सड़क हादसों में कमी आ सके।