बेरूआरबारी। नवनियुक्त शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन बृहस्पतिवार को शिक्षा क्षेत्र बेरुआरबारी के बीआरसी परिसर में किया गया। बतौर मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी मोती चंद्र चौरसिया ने नवनियुक्त शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि आप शिक्षा के क्षेत्र में एक आशा है। वर्तमान समय में परिषदीय विद्यालय की शिक्षा व्यवस्था अपने परिवर्तन के काल में चल रहा है। जिसमें आप की भूमिका महत्वपूर्ण है। अग्रसेन महाविद्यालय वाराणसी में अस्सिटेंट प्रोफेसर के पद पर नियुक्त प्राथमिक विद्यालय नारायणपुर की सहायक अध्यापिका शोभा प्रजापति को मुख्य अतिथि एवं शिक्षकों द्वारा अंग वस्त्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। ब्लॉक में आए नवनियुक्त 18 अध्यापकों को भी सम्मानित किया गया। नवनियुक्त अध्यापकों में जय शंकर तिवारी, शैलेंद्र वर्मा, सुधीर यादव, आदित्य सक्सेना, विनीता सिंह आदि ने अपने संबोधन में कहा कि हम सभी अपने उर्जा को परिषदीय विद्यालय में शैक्षणिक गुणवत्ता के उत्थान के लगा देंगे। इस अवसर पर विनय पांडेय, उमेश कुमार सिंह, सत्य कुमार सिंह, अरविंद उपाध्याय, अरविंद शुक्ला, मुन्ना चौरसिया, मुकेश कुमार आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर एसआरजी आशुतोष तोमर , एआरपी सोहेल, बृजेश कुमार, कमलेश मिश्रा, व्यासजी, चंदन सिंह शैलेश सिंह आदि अनेक शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। सभी आगंतुकों का स्वागत मंत्री संजय दुबे तथा आभार अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह ने किया। संचालन प्रधानाध्यापक चंद्रकांत पाठक ने किया।