{"_id":"3feb1ad0a258443d2ec9abd14613b0d5","slug":"new-train-to-delhi-next-month-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले महीने दिल्ली के लिए नई सुपरफास्ट ट्रेन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगले महीने दिल्ली के लिए नई सुपरफास्ट ट्रेन
ब्यूरो/अमर उजाला बलिया
Updated Thu, 03 Sep 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगले माह से जिले के लोगों को राजधानी दिल्ली के लिए सीधे बलिया स्टेशन से ही ट्रेन मिलने लगेगी। बलिया से नई दिल्ली के लिए सुपरफास्ट ट्रेन का शुभारंभ आठ अक्तूबर को रेल मंत्री सुरेश प्रभु करेंगे।
इस दौरान वह बलिया स्टेशन पर स्वचालित सीढ़ी, सुरेमनपुर स्टेशन पर उपरगामी सेतु का शिलान्यास समेत अन्य घोषणाएं करेंगे। यह जानकारी सांसद भरत सिंह ने नवका टोला स्थित अपने पैतृक आवास पर पत्रकारों से बातचीत में दी।
बताया कि पर्यटन मंत्री डा. महेश शर्मा और भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी भी जनपद में आएंगे। गडकरी फोरलेन सड़क का शिलान्यास करेंगे। वहीं पर्यटन मंत्री सुरहाताल में पर्यटन के लिए करोड़ों रुपये की लागत से कई परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इन मंत्रियों के आने की तिथि अभी तय नहीं हो पाई है। बताया कि बलिया में तीस एकड़ जमीन उपलब्ध होने पर सोलर पावर प्लांट बनवाया जाएगा।
विज्ञापन
इस दौरान संसदीय क्षेत्र में विकास कार्यों के बारे में भी बताया। कहा कि बलिया संसदीय क्षेत्र की एक-एक समस्याओं से परिचित हूं लेकिन प्रदेश सरकार और उसके अधिकारियों का सहयोग नहीं मिल पाने से विकास कार्यों को पटल पर लाने में कठिनाई हो रही है।
बताया कि बैरिया तहसील परिसर, भृगु मंदिर, बालेश्वर मंदिर परिसर सहित आधा दर्जन स्थानों पर शीतल पेयजल प्लांट लगाने के लिए अप्रैल में ही अपनी निधि से जिला प्रशासन को धन उपलब्ध करा दिया था। बावजूद अभी तक यह प्लांट कहीं भी नहीं लगा। कहा कि बलिया संसदीय क्षेत्र के हर गांव को दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण विद्युतीकरण योजना में चयनित कर लिया गया है।
अब कोई भी गांव बिजली से वंचित नहीं रहेगा। बलिया संसदीय क्षेत्र में 11 नये विद्युत उपकेंद्र बनेंगे, इसमें नारायनगढ़, सुरेमनपुर दियरांचल के इसके साथ गंगा पार नौरंगा गांव शामिल है। कहा कि प्रदेश सरकार के भेदभाव पूर्ण विकास से जनता त्रस्त है। सूबे में केवल कागजी कोरम पूरा किया जा रहा है।
केंद्र सरकार की योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने में प्रदेश सरकार बाधा उत्पन्न कर रही है। इससे केंद्र की योजनाओं का लाभ प्रदेश की जनता को नहीं मिल पा रहा है। इसका लाभ शत-प्रतिशत तभी जनता को मिलेगा, जब प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी।