फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   New jail to be built on 62 acres; process of acquiring 57 acres of land completed.

Ballia News: 62 एकड़ में बनेगी नई जेल, 57 एकड़ भूमि की खरीद की प्रक्रिया पूरी

Fri, 21 Aug 2026 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
New jail to be built on 62 acres; process of acquiring 57 acres of land completed.
बलिया। जिले में 1000 बंदियों की क्षमता वाले नई जेल भवन के निर्माण का रास्ता अब पूरी तरह साफ हो गया है। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बताया कि नई जेल के भवन के निर्माण से जुड़ी सभी तैयारियां और बाधाएं दूर कर ली गई हैं। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

नया जेल भवन बलिया-गड़वार मार्ग पर ग्राम नरायनपाली, खड़ीचा एवं घोसवटी में सड़क के किनारे बनाया जाएगा। इसके लिए कुल 62 एकड़ भूमि की आवश्यकता है, जिसमें से अब तक 57 एकड़ भूमि की खरीद पूरी की जा चुकी है।
विज्ञापन

प्रस्तावित जेल भवन को आधुनिक सुविधाओं और नई तकनीक से लैस किया जाएगा। भवन का निर्माण भूकंपरोधी तकनीक से कराया जाएगा। जेल परिसर में बंदियों की सुरक्षा और प्रबंधन के साथ-साथ आवश्यक तकनीकी सुविधाओं का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई जेल भवन के निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को कार्यदाई संस्था नामित किया गया है। भूमि संबंधी प्रक्रिया और अन्य प्रमुख बाधाएं दूर होने के बाद अब निर्माण कार्य शुरू कराने की तैयारी तेज कर दी गई है।

अधिकारियों के मुताबिक अतिशीघ्र नए जेल भवन का निर्माण कार्य प्रारंभ होने की उम्मीद है। नए जेल भवन के तैयार होने से जनपद की जेल व्यवस्था को आधुनिक स्वरूप मिलने के साथ ही बंदियों को रखने की क्षमता में भी उल्लेखनीय वृद्धि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed