{"_id":"64403735564c39149b00c0c4","slug":"new-hospital-being-built-at-a-cost-of-314-crores-ballia-news-c-20-1-162337-2023-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: 3.14 करोड़ की लागत से बन रहा नया अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: 3.14 करोड़ की लागत से बन रहा नया अस्पताल
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नरही के बगल में पुराने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के परिसर में 50 बेड अस्पताल का काम शुरू हो गया है। इस अस्पताल के निर्माण से क्षेत्रवासियों को और बेहतर इलाज मिलना शुरू हो जाएगा। मरीजों को जिला चिकित्सालय तथा वाराणसी जाने से निजात मिलेगी। हालांकि विकास खंड सोहांव का सीएचसी नरही में पहले से स्थित है। जिसमें 30 बेड पहले से है। नए अस्पताल के निर्माण से स्वास्थ्य सुविधाएं और बेहतर होने की संभावना है। कोविड की महामारी के बाद से प्रदेश सरकार स्वास्थ्य विभाग को लेकर काफी सक्रिय नजर आ रही है। सीएचसी नरही के अधीक्षक डॉक्टर साकेत बिहारी शर्मा ने बताया की नए अस्पताल का निर्माण जल संसाधन विभाग के बजट से किया जा रहा है। इस अस्पताल के निर्माण से क्षेत्रवासियों को इलाज की समुचित व्यवस्था उपलब्ध होगी।
फायर स्टेशन के लिए हुआ था चिह्नित
खंडहर में तब्दील प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को 2012 में पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी के पहल से फायर सर्विस स्टेशन के लिए चिन्हित किया गया था, लेकिन फायर सर्विस स्टेशन स्थापित नहीं हो सका। अब उसी परिसर में 50 बेड के अस्पताल का निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया है।
स्थानांतरित होगा बाजार खंडहर में तब्दील प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नरही में इस समय रविवार एवं बुधवार को सब्जी का बाजार लगता है। ऐसे में जब 50 बेड का अस्पताल बन जाने के बाद सब्जी बाजार को कहीं दूसरे जगह फिर ले जाना पड़ सकता है।