फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   New executive committee of the Class IV State Employees' Federation elected in Hanumanganj.

Ballia News: हनुमानगंज में चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ की नई कार्यकारिणी निर्वाचित

Thu, 01 Oct 2026 01:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
New executive committee of the Class IV State Employees' Federation elected in Hanumanganj.
उप्र चतुर्थ राज्य कर्मचारी संघ के नवनिर्वाचित पदा​धिकारीगण। आयोजक
बलिया। उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ के तत्वावधान में बुधवार को विकास खंड हनुमानगंज की नई कार्यकारिणी का चुनाव निर्विरोध संपन्न हुआ। संगठन के पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से किया गया। चुनाव प्रक्रिया का संचालन वीरेन्द्र कुमार ने किया।
विज्ञापन

चुनाव में नरेन्द्र यादव को अध्यक्ष, सुरेश चन्द्र को मंत्री, पंकज राम को संगठन मंत्री और रामजी रावत को उपाध्यक्ष चुना गया। वहीं महिला मोर्चा की ब्लाक अध्यक्ष रम्भा भारती तथा मंत्री किरण देवी निर्वाचित हुईं। नई कार्यकारिणी के गठन के दौरान संगठन के प्रति कर्मचारियों ने एकजुटता दिखाई। इस अवसर पर सैकड़ों सफाई कर्मचारी एवं संगठन के सदस्य मौजूद रहे। इस मौके पर अच्छेलाल राम, प्रवीण मिश्रा, किशोर रावत, पूनम देवी, नसरीन बानो, चमन राम, सुनिता देवी, सुमन, कन्हैया राम, मनोज वर्मा, रामाश्रय यादव, अशोक राम, दीनबंधू शर्मा, बिन्दा देवी, सोना देवी, चिंता देवी, संतोष कुमार वर्मा आदि रहे। जिलाध्यक्ष अनूप कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में चुनाव संपन्न हुआ, जबकि जिलामंत्री विक्रमा यादव ने चुनाव अधिकारी की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed