फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   New Center - Akhilesh is making baseless statements for Muslim appeasement and vote bank.

Ballia News: न्य केंद्र - मुस्लिम तुष्टिकरण और वोट की वजह से अनर्गल बयानबाजी कर रहे अखिलेश

Tue, 09 Dec 2025 02:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
New Center - Akhilesh is making baseless statements for Muslim appeasement and vote bank.
बलिया। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि अखिलेश यादव मुस्लिम तुष्टिकरण और वोट की वजह से अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। सपा और कांग्रेस को एक बार अपने गिरेबां में झांकना चाहिए।
विज्ञापन


सोमवार को वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयीय कुश्ती प्रतियोगिता के उद्घाटन के बाद वार्ता में उप मुख्यमंत्री ने ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि 2026 में पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव के बाद बाबरी मस्जिद जड़ से मिट जाएगी। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव पूरी तरह से दिग्भ्रमित हैं। वंदेमातरम की गंभीरता को और सम्मान से मन की गहराइयों से हर देशवासी स्वीकार करता है। अखिलेश यादव मुस्लिम तुष्टिकरण और वोट की वजह से अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। ये वह लोग हैं जो देश पर इमरजेंसी थोपने वाले लोगों के साथ गलबहियां कर चल रहे हैं। समय आने पर प्रदेश की जनता जरूर इसका इनको जवाब देगी।
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि जब-जब सपा सूबे में सत्ता में रही है, गुंडे, बदमाश, माफिया, लुच्चे-लफंगे पनपे हैं। जिस तरह से आरजेडी के जंगलराज को बिहार की जनता ने पूरी तरह से समाप्त कर दिया है। उसकी तरह से उत्तर प्रदेश में कांग्रेस और सपा की दाल नहीं गलेगी। प्रचंड बहुमत के साथ 2027 में 2017 वाला रिजल्ट भाजपा दोहराएगी। 325 से अधिक सीटें लेकर भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने उत्तर प्रदेश में रोहिंग्या और बांग्लादेशियाें के विरुद्ध कार्रवाई को लेकर जानकारी दी कि एक भी रोहिंग्या होगा तो डिटेंशन सेंटर में रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




उप मुख्यमंत्री ने दावा किया है कि 2026 में पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनेगी तो बाबरी मस्जिद को जड़ से मिटा दिया जाएगा। उन्होंने इंडिगो विवाद पर कहा कि सरकार निगरानी रख रही है और यात्रियों के हित में है। इस मौके पर परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, पूर्व मंत्री नारद राय, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय कुमार मिश्रा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed